रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख : हिरासत में यातना के शिकार J&K कॉन्स्टेबल को मिलेगा 50 लाख मुआवजा, CBI करेगी जांच; आरोपी अधिकारी होंगे गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2025 12:52 पूर्वाह्न

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कॉन्स्टेबल के कथित कस्टोडियल टॉर्चर की जांच CBI से कराने का आदेश दिया है। पीड़ित कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया था कि उसे पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मामले में शामिल आरोपी अधिकारियों को एक महीने के भीतर गिरफ्तार किया जाये। साथ ही कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को आदेश दिया है कि वो पुलिस कॉन्स्टेबल को 50 लाख रुपये का मुआवजा दे।

पुलिस कॉन्स्टेबल खुर्शीद अहमद चौहान ने सबसे पहले जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 से 26 फरवरी, 2023 तक कुपवाड़ा के जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर (JIC) में उन्हें ‘अवैध’ हिरासत में रखा गया। इस दौरान उन्हें ‘अमानवीय और अपमानजनक यातनाएं’ दी गईं। पीड़ित कॉन्स्टेबल का ये भी आरोप है कि टॉर्चर में उनके गुप्तांगों को भी क्षत-विक्षत कर दिया गया।

दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने कॉन्स्टेबल खुर्शीद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (IPC) की धारा 309 (आत्महत्या की कोशिश) के तहत FIR दर्ज की थी। इसी सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।  बाद में पुलिस पर टॉर्चर का आरोप लगा। इसके खिलाफ कॉन्स्टेबल जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट पहुंचे। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका रद्द कर दी। हाई कोर्ट ने FIR को रद्द करने से भी इनकार कर दिया था। ऐसे में खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सोमवार, 21 जुलाई को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान बेंच ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को आदेश दिया कि वो अपीलकर्ता और पीड़ित खुर्शीद अहमद चौहान को 50 लाख रुपये दे, जो उनके मौलिक अधिकारों के घोर उल्लंघन की क्षतिपूर्ति होगी।

शीर्ष अदालत ने CBI को आदेश दिया कि कथित टॉर्चर में शामिल पुलिस अधिकारियों को एक महीने के अंदर गिरफ्तार किया जाय साथ ही, FIR दर्ज होने की तारीख से तीन महीने के भीतर जांच पूरी की जाय।

सुप्रीम कोर्ट ने खुर्शीद अहमद चौहान के खिलाफ दर्ज FIR को भी रद्द कर दिया. साथ ही कहा कि ये ‘आपराधिक कार्यवाही’ जारी रखना न्याय का मजाक उड़ाना होगा. कोर्ट ने CBI को JIC कुपवाड़ा में मौजूद ‘व्यवस्थागत समस्याओं’ की जांच करने का भी निर्देश दिया है.

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.