शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गायत्री जयंती महापर्व में पहुंचे हजारों लोग, राष्ट्र और समाज के नव निर्माण का लिया संकल्प

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2025 3:52 अपराह्न
  • यह समय जागने का है – डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री जयंती महापर्व के दूसरे दिन की शुरुआत चौबीस घंटे के अखण्ड जप के शुभारंभ के साथ हुई। इस विशेष अनुष्ठान में देश-विदेश से पधारे हजारों साधकों ने देश की अखण्डता एवं समृद्धि की प्रार्थना करते हुए भागीदारी की।
गायत्री जयंती की पूर्व संध्या पर साधकों को संबोधित करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समय जागने व जगाने का है। हमें ईमानदारी, समझदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ देश की अखण्डता, समृद्धि और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाएँ और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संवाहक बनें।
इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए महिला मण्डल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी तथा सिद्ध अखण्ड दीपक का शताब्दी वर्ष 2026 को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश-विदेश में ज्योति कलश यात्राओं के माध्यम से उनके विचारों और प्रकाश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने सभी से इसमें सहभागिता का आग्रह किया। व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने बताया कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा 1971 में स्थापित यह तीर्थस्थल आज भी चौबीसों घंटे गायत्री महामंत्र के अनुष्ठान से आलोकित रहता है। श्री श्याम बिहारी दुबे ने गायत्री परिवार के अभियानों को ‘मत्स्यावतार’ की भांति विस्तार पाते हुए बताया। डॉ. ओपी शर्मा ने संगठन के विविध आयामों की जानकारी दी।
महापर्व में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायत्री महायज्ञ, सत्संग, प्रवचन और भक्ति प्रस्तुतियाँ साधकों के बीच गहरी श्रद्धा और प्रेरणा का स्रोत बनीं। यह आयोजन जीवन में उत्कृष्टता, मूल्यसंस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक संगठित प्रयास है। दूसरे दिन के प्रमुख आयोजन सामूहिक गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने विशेष वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियाँ समर्पित कीं, जो विश्व शांति और मानवीय चेतना के जागरण हेतु समर्पित थीं।
शांतिकुंज मीडिया विभाग ने बताया कि महापर्व का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित होगा, जिसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी द्वारा सैकड़ों नव साधकों को गायत्री मंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, जनेऊ सहित विविध संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
  • अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.