मंगलवार, मई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खो नदी पर गंदा पानी, कूड़ा और अतिक्रमण को लेकर सख्त दिखीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, अधिकारियों को लगाई फटकार

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2025 9:02 अपराह्न
कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में स्थित खो नदी के किनारे बनी बाढ़ सुरक्षा दीवार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नदी में गंदा पानी, कूड़ा-कचरा डालना और सुरक्षा दीवारों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में खो नदी में उफान के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था, जिसे देखते हुए आपातकालीन राहत कार्यों के अंतर्गत बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया। किंतु आज निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि ब्लूमिंग वेल स्कूल के पीछे कुछ लोगों ने सुरक्षा दीवार से मिलाकर अपने मकानों की दीवारें खड़ी कर ली हैं, जो स्पष्ट रूप से अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और सख्त लहजे में कहा कि अतिक्रमण को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। यह जनसुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है ।
इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष ने कुष्ठाश्रम क्षेत्र के पास एक गंदे नाले को खो नदी में गिरते हुए पाया, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तुरंत उस नाले के प्रवाह को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति या संस्था नदी में कूड़ा या घरेलू गंदा पानी डाल रही है, उनके विरुद्ध तत्काल चालान की कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि ड्रोन कैमरों की सहायता से खो नदी सहित अन्य नदियों की निगरानी एवं दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएं, ताकि पर्यावरण और जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अब आपको बताते चलें कि विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के निरीक्षण के उपरांत प्रशासन द्वारा कोटद्वार के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। निरीक्षण अवसर पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सिंचाई विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.