गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रनाथ की यात्रा के लिए अनिवार्य रुप से करना होगा पंजीकरण

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 1:54 पूर्वाह्न

चमोली : पंच केदरों में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलने हैं। जिसको लेकर मंदिर समिति के साथ प्रशासन और केदारनाथ वन प्रभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है। इस बार रुद्रनाथ की यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए वन प्रभाग की ओर से पारिस्थितिकी विकास समिति (ईडीसी) का गठन किया गया है। साथ ही यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है।

केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तरुण एस ने बताया कि पंच केदारों में चतुर्थ केदार श्री रूद्रनाथ यात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग से लगे सगर, ग्वाड़, गंगोलगांव, सिरोली एवं कुजौं गांव में पारिस्थितिकी विकास समितियों का गठन किया गया है। बीते वर्षों की रुद्रनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की संख्या और संरक्षित क्षेत्र के पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुये इस वर्ष यात्रियों की धारण क्षमता के अनुरुप प्रतिदिन 140 श्रद्धाओं की संख्या निर्धारित की गई है। ऐसे में यात्रा के सुचारु संचालन के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से यात्रियों के ऑनलाईन पंजीकरण हेतु https://kedarnathwildlife-uk-gov-in/ बेब साईड तैयार की गई है। जिसमें रूद्रनाथ आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। श्री रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा इस वर्ष वन प्रभाग की ओर से गठित ईडीसी के माध्यम से संचालित की जायेगी। जिससे सम्बन्धित सभी गांव के स्थानीय लोगों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। इस वर्ष यात्रा मार्ग पर ईडीसी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को 3 स्थानों पर 18 टैंट संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। वहीं यात्रा मार्ग पर ल्वींटी और श्री रुद्रनाथ मंदिर के समीप बायोटायलेट स्थापित किये जा रहे है। यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए ईडीसी की ओर से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर गाईड, पोर्टर और घोडे खच्चरों का संचालन करने के लिए ईडीसी में पंजीकरण आवश्यक किया गया है। साथ ही नियमों का उल्लघंन करने पर सम्बन्धित की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के प्राविधान किये गये है।

केदारनाथ वन प्रभाग ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एडवाजरी की जारी

श्री रुद्रनाथ यात्रा को लेकर केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से एडवाजरी भी जारी की गई है। जिसमें यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण करवाने, यात्रा के दौरान प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल कम करने, तय यात्रा मार्ग से ही यात्रा करने, स्थानीय गाइड को अवश्य साथ ले जाने, यात्री यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील गई है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान किसी आपात काल स्थिति की सूचना के लिए 9412030556, 8449884279, 9927159265, 9634569601 नम्बर जारी किए गए हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.