शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पोखरियाल को मिला जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2025 1:26 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पोखरियाल को जन सरोकारों और ईमानदार मूल्यों की पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। आरएसएस के विश्व संवाद केंद्र के तत्वाधान में देहरादून के राजकीय मेडिकल कॉलेज में यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके तहत प्रशस्ति पत्र और नगद धनराशि प्रदान करने के साथ शॉल ओढ़ा कर उन्हें सम्मान से नवाजा गया। नारद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भारतीय प्रचार टोली के अखिल भारतीय संयोजक मुकुल कानितकर ने कहा कि वर्तमान समय संचार व संवाद का समय है। राष्ट्रीयता के साथ संवादों को गहन विचार के बाद ही प्रसारित किया जाना चाहिए। कानितकर ने इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वाले पत्रकार भारत चौहान, रश्मि खत्री, जगदीश पोखरियाल, नागेंद्र उनियाल, राजीव खत्री व भुवन उपाध्याय को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिमालय हुंकार पत्रिका की नारद जयंती विशेषांक  और गंगा गाथा नाटक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

उन्होंने कहा कि संवाद राष्ट्र को सुदृढ़ करने के लिए ही किया जाना चाहिए। महाभारत, रामायण काल के प्रसंग को जोड़कर उन्होंने वर्तमान पत्रकारिता का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई ऐसे समाचार प्रसारित किए गए जिनसे नुकसान हो सकता था। ऐसे संवादों को विस्तार देने से हमें बचाना चाहिए। उन्होंने ऑपरेशन पूरा होने के बाद की  हालातों पर संवाद स्थापित करने से पहले पूरी जानकारी की पुष्टि करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए यूपीइएस कुलपति प्रो. राम के. शर्मा ने वेद, उपनिषद, विज्ञान के आधार पर शोध कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि निरंतर अध्ययन नितांत आवश्यक है और अध्ययन जीवन को सार्थकता प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र  खंडूड़ी और  बलदेव पाराशर ने  संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र कुमार, विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय कुमार हिमालय हुंकार के संपादक रणजीत सिंह ज्वाला, विभाग प्रचारक धनंजय  सहित अन्य मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.