गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को 30 तक व्यवस्थित करने के डीएम ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2025 11:02 पूर्वाह्न
  • डीएम ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्यों और यात्रा तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। मास्टर प्लान के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने और धाम के मार्गों से निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान, ऊर्जा निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी यात्री सुविधाओं को समय से दुरस्त करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करते हुए ब्रह्म कपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा, दर्शन लाइन, पंजीकरण काउंटर, सीवर लाइन निर्माण कार्य के साथ अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वेब कॉस के अधिकारियों को ब्रह्म कपाल से गांधी घाट तक किए जा रहे सुरक्षा कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को नदी के बहाव को व्यवस्थित करने के आदेश दिए। ताकि नदी का जल स्तर बढ़ने पर ब्रह्म कपाल में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस के साथ ही उन्होंने धाम में यात्री सुविधाओं को लेकर उप जिलाधिकारी से जानकारी ली।

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली, पानी और संचार सुविधा सुचारू कर ली गई है। वहीं धाम पहुंचे  व्यापारियों और अन्य लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन का संयोजन भी शुरू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि धाम सुलभ इंटरनेशनल की ओर से शौचालयों को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में है। शौचालयों को सोमवार तक यात्रियों के उपयोग के तैयार कर लिया जाएगा। बताया गया कि धाम के आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि नगर सफाई की व्यवस्था को लेकर पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। साथ ही धाम में क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों का सुधारीकरण किया जा रहा है। जिसका कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। पुलिस की ओर से धाम में थाने का संचालन शुरू कर दिया गया है। पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी बताया कि धाम में किसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि शेष व्यवस्थाओं को लेकर तेजी से कार्य करते हुए जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि धाम की सड़क और पैदल मार्गों पर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना न करना पड़े। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुशील सैनी ने बताया कि जल आपूर्ति सुचारू करने के साथ किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए धाम में टैंकरों की तैनाती की गई है। जिससे यात्रा के दौरान पानी की सुचारू सप्लाई की जा सकेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने प्रेरणा कोचिंग में विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के दिए अहम मंत्र
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां, धाम में 3-4 फीट बर्फ के बीच प्रशासन की तैयारी तेज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • नक्षत्र वाटिका को पर्यटन एवं आकर्षक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – डीएम आकांक्षा कोंडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.