बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विद्यालयों में नये विषय खोलने को प्रस्ताव भेजें अधिकारी – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2025 7:36 पूर्वाह्न
  • कहा – इस वित्तीय वर्ष के सभी प्रस्ताव अप्रैल माह तक उपलब्ध करायें सीईओ
  • घटती छात्रसंख्या को जांच समिति गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में आवश्यकतानुसार नये विषय खोले जायेंगे। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के प्रस्ताव महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को विद्यालयों के उच्चीकरण, कलस्टर विद्यालयों की स्थापना, डी व सी श्रेणी के स्कूलों से संबंधित प्रास्ताव भी इस माह तक शासन को भेजने को कहा गया है। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या में गिरावट को देखते हुये विभागीय स्तर पर जांच समिति गठित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को शिक्षा विभाग की बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेभर के विद्यालयों में नये विषयों की मांग को ध्यान में रखते हुये महानिदेशालय को शीघ्र प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अभिभावक संघों द्वारा समय-समय पर नये विषय खोले जाने की मांग की जाती रही है। बैठक में उन्होंने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो विद्यालयों के उच्चीकरण एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की स्थापना के प्रस्ताव भी भेजने को कहा है। इसके अलावा प्रत्येक विकासखण्ड में प्रस्तावित कलस्टर विद्यालय, जीर्ण-शीर्ण स्कूलों सहित डी व सी श्रेणी के विद्यालयों के निर्माण के प्रस्ताव भी इसी माह तक शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिये जिन जनपदों से प्रस्ताव समय पर प्राप्त नहीं होंगे ऐसे जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके अलावा डॉ. रावत ने अधिकारियों को सभी विद्यालयों में पेयजल, विद्युत, फर्नीचर, कप्यूटर और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित करने, किताबों, स्कूल ड्रेस और मनमानी फीस वृद्धि को लेकर विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर पर दर्ज शिकायत का शीघ्र निस्तारण करने को भी अधिकारियों को कहा।

घटती छात्रसंख्या की जांच को गठित होगी समिति

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के सरकारी विद्यालायें में घटती छात्र संख्या को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने गिरती छात्र संख्या की जांच के लिये विभागीय अधिकारियों को महानिदेशालय स्तर पर जांच समिति गठित करने के निर्देश दिये। जो विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर एक सप्ताह में अपनी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। जिसके आधार पर विद्यालयों में छात्रवृद्धि को लेकर आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.