गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में होगा “किताब कौथिग“

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2025 11:54 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के छोटे कस्बों और शहरों से शुरू होकर “किताब कौथिग अभियान“ रचनात्मकता का संदेश देते हुए देशभर में चर्चित हो गया है। “क्रिएटिव उत्तराखंड“ टीम ओर से 12 सफल आयोजनों के बाद अब पहली बार चमोली जिले में “गैरसैण किताब कौथिग“ आगामी पांच और छह अप्रैल को गैरसैण इंटर कालेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। दो साल से भी कम समय में टनकपुर, बैजनाथ, चंपावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल, नानकमत्ता, हल्द्वानी, रानीखेत, नई टिहरी, पंतनगर में “किताब कौथिग“ आयोजित हुए हैं, जिनमें अब तक एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं।

गैरसैण नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन भंडारी की पहल पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च को पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला से हुई। बाल पत्रिका “बाल प्रहरी“ के संपादक उदय किरौला के निर्देशन में 10 स्कूलों के 150 से अधिक बच्चों ने रंगमंच, रचनात्मक लेखन, ओरिगैमी सहित अन्य गतिविधियों से सीखते हुए अपनी खुद की हस्तलिखित पुस्तक तैयार की। कार्यशाला में शामिल बच्चों की ओर से इन किताबों की प्रदर्शनी भी किताब कौथिग में लगाई जाएगी। किताब चार अप्रैल को शहर के विभिन्न स्कूलों में विशेषज्ञों द्वारा कैरियर काउंसिलिंग की जाएगी। मुख्य आयोजन के दौरान पांच व छह अप्रैल को 50 प्रकाशकों की लगभग 40 हजार पुस्तकें छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगी। साथ ही कार्यक्रम को बहुआयामी बनाने के लिए साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन, विज्ञान और रंगमंच कार्यशाला, दूरबीनों से तारा अवलोकन, कवि सम्मेलन, नेचर वॉक, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल और प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत करवाई जाएगी। चार अप्रैल को मुकुल बडोनी  की ओर से वॉल पेंटिंग कार्यशाला और पांच अप्रैल को दीक्षा जोशी कठपुतली निर्माण की कार्यशाला करेंगी।

कार्यक्रम के संयोजक हेम पंत और बीएस बुटोला ने बताया कि पांच अप्रैल की शाम प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से संगीत संध्या और छह अप्रैल को कवि सम्मेलन होगा। छह अप्रैल रविवार की सुबह नेचर वॉक के दौरान बर्ड वाचिंग की जाएगी। गैरसैण के सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र छात्राएं और साहित्यिक अभिरुचि के लोगों में “गैरसैण किताब कौथिग“ को लेकर काफी उत्साह है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने प्रेरणा कोचिंग में विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के दिए अहम मंत्र
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां, धाम में 3-4 फीट बर्फ के बीच प्रशासन की तैयारी तेज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • नक्षत्र वाटिका को पर्यटन एवं आकर्षक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – डीएम आकांक्षा कोंडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.