सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित है – राज्यपाल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2025 5:57 अपराह्न
हरिद्वार : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हरिद्वार इकाई एवं अखण्ड हिन्द फौज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान अखण्ड हिन्द फौज के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं झांकी का प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल ने अखण्ड हिन्द फौज में बालिकाओं की उपस्थिति और ड्रिल और परेड में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने पर प्रशंसा व्यक्त की।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण और चरित्र निर्माण, समाज से बुराइयों के उन्मूलन, शहीद परिवारों के कल्याण, पूर्व सैनिकों के सशक्तीकरण, नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों को मिटाने, शिक्षा के जरिए नैतिक मूल्यों का विकास और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था गौरव सेनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधकर राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूती प्रदान कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित है। हमारी विविधता हमारी शक्ति है, और जब हम सभी एक सूत्र में बंधकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपनाते हैं। एकता की भावना से देश को अजेय बनाया जा सकता है, और हम तभी विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने युवाओं में शिक्षा, नवाचार, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। कहा कि जब हम किसी भी कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे, तभी भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों को मिटाने, शिक्षा के माध्यम से नैतिक मूल्यों का विकास करने और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से अपील की। कहा कि देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि हम अपनी एकता को और मजबूत करें, समाज में समरसता और सौहार्द बनाए रखें तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इससे पूर्व जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह एवं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी,डा. शैलेन्द्र प्रताप जी, राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ के प्रचारक, श्री राजन छिबबर, चेयरमेन राष्ट्रीय आर्थिक काउंसिल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, मेजर जनरल ओ पी सोनी, वी एस एम, राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा विंग, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, मेजर जनरल एम एल असवाल, बरिष्ठ सदस्य राष्ट्रीय प्रशासनिक काउंसिल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था श्री अखंड प्रताप जी भाई, संरक्षक, अखंड हिंद फौज, श्रीमति हेमलता जी, कुलपति, गुरुकुल कांगडी विश्विद्यालय, डा ओम प्रकाश अवस्थी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखंड हिन्द फौज, कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, बीर चक्र, महापौर हरिद्वार किरण जैसल,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आरके सिंह,डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा,एसपी सिटी पंकज गैरोला, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियांन, गुरुकुल कांगड़ी  कुलपति डॉ प्रेमलता, गुरुकुल कांगड़ी कुल सचिव डॉ सुनील कुमार, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि उपस्थित थे । ,सहित संस्था के पदाधिकारी एवं अनेक गौरव सेनानी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण, भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई प्रभात फेरी
  • शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
  • जोशीमठ में बदहाल हाईवे से लोग परेशान, मुख्य चौराहे पर गड्ढा बना खतरा
  • पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक – डीएम गौरव कुमार
  • उत्तराखंड : गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर प्रशासन सख्त, FIR दर्ज
  • 28वें दौरे पर उत्तराखण्ड आएंगे PM मोदी, मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण
  • उत्तराखंड : देहरादून आने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एक्सप्रेस-वे बंद, कई रूट डायवर्ट
  • उत्तराखंड : देहरादून आने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, एक्सप्रेस-वे बंद, कई रूट डायवर्ट
  • चारधाम यात्रा को अधिक सुगम व सुलभ बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.