मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूबे में नैक ग्रेडिंग के आधार पर पुरस्कृत होंगे उच्च शिक्षण संस्थान, नैक एक्रीडेटेड महाविद्यालयों को मिलेगी 5 से 10 लाख की धनराशि, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन पर शासन ने जारी किया आदेश

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2025 2:23 पूर्वाह्न
देहरादून : सूबे के नैक एक्रीडेटेट तथा एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग प्राप्त राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को पुरस्कृत किया जायेगा। इन राजकीय शिक्षण संस्थानों को सरकार नैक ग्रेडिंग के आधार पर 5 से 10 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि देगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन स्तर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। 
प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय महाविद्यालयों तथा राज्याधीन विश्वविद्यालयों को नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप विभिन्न स्तरों पर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके साथ ही राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों में नैक मूल्यांकन एवं राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग को बढ़ावा देकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार किया जा रहा है ताकि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण व रोजगारपरक शिक्षा मिल सके। राज्य सरकार ने इस बार नैक/एनबीए प्रत्यायनित तथा एनआईआरएफ रैंकिंग प्राप्त महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को ग्रेडिंग के आधार पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत नैक ग्रेड बी प्राप्त करने वाले शिक्षण संस्थान को 5 लाख, बी प्लस 6 लाख, बी डबल प्लस को 7 लाख की पुरस्कार राशि दी जायेगी।
इसी प्रकार ग्रेड ए प्राप्त करने वाले संस्थान को 8 लाख, ए प्लस को 9 लाख तथा ए डबल प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाले संस्थान को 10 लाख की पुरस्कार राशि दी जायेगी। जबकि राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग में श्रेष्ठ 200 संस्थानों में आने तथा एनबीए रैंकिंग में 675 अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर 10 लाख की पुरस्कार राशि संस्थान को दी जायेगी। इसके अलावा उन विश्वविद्यालयों को जो विशिष्ट विषय शाखा वर्ग में एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 100 में जगह बनाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा 5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। इस संबंध में शासन स्तर से राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को आदेश जारी कर दिये गये हैं, ताकि नैक प्रत्यायनित राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को पुरस्कृत किया जा सके। 
उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 71 उच्च शिक्षण संस्थानों का नैक प्रत्यायनन हो चुका है। जिसमें 44 राजकीय महाविद्यालय, 10 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालय, 3 राज्य विश्वविद्यालय, 6 निजी विश्वविद्यालय, 2 डीम्ड विश्वविद्यालय तथा 6 निजी महाविद्यालय शामिल हैं।

नैक एक्रीडेटेड इन महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को मिलेगी पुरस्कार राशि

राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश के 9 विभिन्न नैक एक्रीडेटेड राजकीय महाविद्यालयों को प्रोत्साहन पुरस्कार राशि देगी। जिसमें राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, जैंती, नैनबाग, कण्वघाटी कोटद्वार, अमोड़ी, बेरीनाग, चिन्यालीसौड, कपकोट और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल शामिल है। नैक ए ग्रेड प्राप्त करने वाले दून विश्वविद्यालय को भी सरकार पुरस्कार शामिल से सम्मानित करेगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग में 62 वीं रैंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय को भी प्रोत्साहन पुरस्कार राशि से शीघ्र सम्मानित किया जायेगा। 
प्रदेश के नैक एक्रीडेटेड तथा एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान प्राप्त करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके तहत इन संस्थानों को ग्रेडिंग के आधार पर 5 से 10 लाख रूपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। राज्य सरकार ने यह कदम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उठाया है। – डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.