मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2025 4:59 अपराह्न
कोटद्वार । बेस अस्पताल में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लगातार हो रही अभद्रता व मारपीट पर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। कहा कि होली के समय कई लोग स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। राजकीय बेस अस्पताल के चार मंजिला भवन में 300 बेड हैं। मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होने से कोटद्वार के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से भी यहां रात के समय भी मरीज आते रहते हैं। रात्रि में इमरजेंसी वार्ड में एक चिकित्सक, दो चिकित्सीय स्टाफ एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा भर्ती वार्ड में चिकित्सीय स्टाफ रहता है, लेकिन सुरक्षाकर्मी का अभाव है।
बेस अस्पताल में 9 फरवरी की रात नशे में धुत युवक ने इमरजेंसी वार्ड में उत्पात मचाकर तोड़फोड़ कर डाली थी। 25 दिसंबर, 2024 को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ एक महिला ने हाथापाई की थी। स्टाफ ने बीच बचाव कर महिला चिकित्सक को बचाया था। 14 नवंबर, 2024 को दिन ढलने के बाद एक सिरफिरे युवक ने अस्पताल के एक वार्ड में अश्लील हरकत की थी। एक महिला रोगी ने युवक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षाकर्मियों के लिए पुलिस, निदेशालय समेत जनप्रतिनिधियों से कई बार फरियाद की जा चुकी है लेकिन इसके बाद भी अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं हो पाई है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.