गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संस्कृति बचाओ पदयात्रा पहुंची गोपेश्वर, आमजन मानस को किया जागरूक

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2025 9:50 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल की “संस्कृति बचाओ पदयात्रा” अपने सातवें दिन रविवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंची। जहां पदयात्रियों ने नगर क्षेत्र में यात्रा निकालते हुए लोगों को उत्तराखंड सरकार की ओर से यूसीसी के मुख्य दो प्रावधानों लिव इन रिलेशनशिप और एक वर्ष में प्रदेश से बाहरी व्यक्तियों को स्थाई निवास दिए जाने के विरोध करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। 

यात्रा के संयोजक राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को हमेशा नम्बर वन बनने की होड़ लगी रहती है, तभी जाकर उनकी ओर से यूसीसी को देवभूमि की जनता पर थोपा गया। दल के केंद्रीय महामंत्री और पूर्व विधायक प्रत्याशी बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप एक पाश्चात्य संस्कृति है जो हमारे सनातन धर्म को समाप्त करने के मकसद से उत्तराखंड सरकार की ओर से हम पर थोपा गया है। साथ ही एक वर्ष में बाहरी लोगों को स्थाई निवासी बनाने से हमारे युवाओं के रोजगार पर डाका डाला जा रहा है, अगर सरकार इन दोनों प्रावधानों को हटाती नहीं है तो उत्तराखंड क्रांति दल एक बार पुनः राज्य आंदोलन की तर्ज पर जनता को घरों से बाहर निकालकर एक बड़े आंदोलन को जन्म देगी। दल के उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि हम इन दोनों प्रावधानों का पुरजोर विरोध करते हुए युवाओं को जागरूक करेंगे। दल की केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा कि वे घर-घर जागर महिलाओं को जागरूक करेंगी और अपने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए इस काले कानून पर महिलाओं को सडकों पर उतरने का आह्वान करेंगी। इस अवसर पर दल के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, पूर्व उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, प्रवक्ता आशुतोष नेगी, बीपी भट्ट, संजीव भट्ट, आशुतोष भंडारी, आशीष नेगी, प्रवीन रमोला, अर्जुन नेगी, भोला चमोली आदि ने अपने विचार रखे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • होटल कर्मचारी के बेटे पवन कुमार बने सहायक आयुक्त राज्य कर, पहले ही प्रयास में पास की उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि; बताया शुचिता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • इंतजार खत्म! पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
  • ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण और संस्कृति का संरक्षण हमारी शाश्वत जिम्मेदारी – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
  • उत्तराखण्ड : लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाली तीनों सेनाओं की कमान
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस ने चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में लगाई गुहार
  • आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जून 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.