शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवारों के लिए मांगा मतदाताओं का आशीर्वाद

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2025 12:39 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से करने के लिए बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ और चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जनसभा की तथा विकास के लिए निकायों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है उसी प्रकार निकायों में भी भाजपा के उम्मीदवार विजयी होते है तो ऐसे में विकास को ओर अधिक गति मिलेगी और जनता के कार्य तेजी के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। केदारनाथ पुनर्निर्माण हो अथवा बदरीनाथ मास्टर प्लान का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तेजी से किया जा रहा है। उत्तराखंड में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल में तेजी से कार्य हो रहे है जिससे जनता काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में 19 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है। इसके साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र से जुड़ कर भी जनता की आर्थिकी में सुधार हुआ है। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने तमाम कानून लाकर जनता को मजबूत किया है। जल्द ही यूसीसी लागू होने जा रही है साथ ही सशक्त भूकानून की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। भाजपा की सरकार में एतिहासिक कार्य हो रहे है। जिससे जनता का भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा के कार्यों से विचलित है और वह अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता सब जानती है और इनके बहकावे में नहीं आ रही है जिसके चलते कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने चमोली जिले के सभी निकायों के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा के प्रत्याशी संदीप सिंह रावत ने कहा कि पूर्व में भी वे नगर पालिका गोपेश्वर में निर्दलीय रूप में जीत कर अध्यक्ष रहे है। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर के विकास का हर संभव प्रयास किया है। आज भी नगर की जनता के कार्यों की सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने जनता से अपील की कि नगर क्षेत्र के विकास के लिए एक बार फिर से उन्हें अपना सहयोग दें।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि निकाय चुनाव में प्रदेश के सभी नगर निकाय, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा जीत हासिल कर रही है। भाजपा के शासन काल में जो कार्य हुए है। जनता उन पर अपनी मुहर लगाने जा रही है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, बीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.