शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बैठक में गलत जानकारी देने पर डीएम संदीप तिवारी ने लोनिवि थराली व कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता को निलंबलन करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2025 2:27 अपराह्न

सड़क खराब होने के कारण हुई दुर्घटना पर कार्यदायी संस्था पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा से पहले नेशनल हाईवे पर सभी चिह्नित अतिक्रमण को हटाया जाए। हाईवे से मलबे का निर्धारित डम्पिंग जोन में निस्तारण करें। उन्होंने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को हिदायत दी कि खराब सड़क होने के कारण कोई भी दुर्घटना हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की रहेगी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ कडी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से सड़क दुर्घटना वाले स्थनों पर किए गए कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान लोनिवि कर्णप्रयाग और लोनिवि थराली के सहायक अभियंता की ओर से बताया गया कि उनकी ओर से दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने बैठक से ही पटवारी को मौके पर भेजा और भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन में नंदप्रयाग-घाट और देवाल-रूपकुंड मोटर मार्ग के दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं होना पाया गया। दोनों सहायक अभियंताओं ने इसकी गलत जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों सहायक अभियंता का स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत दी की मजिस्ट्रेटी जांच और संयुक्त निरीक्षण में दुर्घटना वाले स्थानों पर जो भी कमियां है, उनको तत्काल दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सुरक्षित यातायात के लिए संकरे मार्ग, भूस्खलन क्षेत्र एवं अन्य संवेदनशील स्थानों, आबादी और विद्यालय वाले क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और साइनेज लगाए जाए। सेफ्टी के अन्तर्गत चिह्नित ब्लैक स्पॉटों के अवशेष कार्यो को तत्काल पूरा किया जाए। रोड़ सेफ्टी ऑडिट में जो कमियां सामने आई है उनको दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग करते हुए चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सितम्बर से दिसम्बर माह में 20 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें 14 लोगों की मृत्यु, नौ गंभीर घायल और 22 लोगों को हल्की चोट पहुंची है। पुलिस विभाग की ओर से सितम्बर में 1388, अक्टूबर में 2141, नवम्बर में 1309 और दिसम्बर में 1214 वाहनों के चालान तथा परिवहन विभाग की ओर से सितम्बर में 550, अक्टूबर में 497, नवम्बर मे 336 तथा दिसम्बर माह में 273 वाहनों के चालान किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.