शुक्रवार, मई 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निवर्तमान प्रधानों ने जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख व प्रधानों को प्रशासक बनाने की उठाई मांग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2024 12:01 अपराह्न

पोखरी/देवाल/थराली (चमोली)। चमोली जिले के प्रधान संगठनों ने मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन भेज कर जिला पंचायत अध्यक्षों की भांति ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक तैनात किये जाने की मांग की है।

पोखरी में प्रधान संघ के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि जिला पंचायत अध्यक्षों की भांति ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों को भी प्रशासन नियुक्त किया जाय। निवर्तमान ग्राम प्रधान ललित मिश्रा और प्रभा देवी ने कहा कि सरकार की ओर से जिला पंचायत अध्यक्षों को तो प्रशासक नियुक्त किया गया है जबकि ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके स्थान पर प्रशासक तैनात कर दिए गये हैं। यह निर्णय प्रधानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। लिहाजा सरकार को जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों को भी प्रशासक नियुक्त किया जाए। जल्द ग्राम प्रधानों के हित में कोई कार्रवाई नही की जातती है तो पांच दिसम्बर को सभी प्रधान देहरादून में मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान ग्राम प्रधान दर्शन सिंह, रविंद्र सिंह प्रदीप बर्त्वाल, सतेन्द्र सिंह, सुलोचना देवी, रश्मि देवी, उमा देवी, धीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर देवाल के प्रधान संघ के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने खंड विकास अधिकारी  के माध्यम से  प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पिछले एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि लगातार कार्यकाल बढ़ाने के लिए संघर्षरत है, वहीं प्रधान और प्रमुख का कार्यकाल समाप्त होते ही उनके स्थान पर प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। जबकि जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाया गया है। जो पंचायती राज व्यवस्था के विपरित है। उन्होंने कहा कि एक देश एक विधान एक निशान की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा  उत्तराखंड सरकार एक पंचायत में दो विधान की प्रथा को लागू किया, जो घोर निंदनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख को भी प्रशासक बनाया जाए। अन्यथा जनप्रतिनिधि पांच दिसम्बर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कुच करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रधान सुनीता तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, हुकम सिंह, बलवीर सिंह, नंदा बल्लभ, राजेन्द्र, पान सिंह, यशोदा देवी, अशी देवी आदि मौजूद थे।

इधर थराली, जोशीमठ के निवर्तमान प्रधानों ने भी जिला पंचायत अध्यक्षों की भांति ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों को प्रशासक तैनात करने की मांग उठाई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कैंची धाम के लिए बाईपास निर्माण का काम शीघ्र होगा शुरू
  • गर्मियों के संवेदनशील मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता : डॉ. आर. राजेश कुमार
  • सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी पर सख्ती, तय समय बाद हुई बायोमेट्रिक हाज़िरी तो भुगतनी होगी सज़ा
  • माणा गांव में 12 वर्षों बाद विधि विधान के साथ शुरु हुआ पुष्कर कुंभ
  • आंतरिक सुरक्षा को लेकर डीएम संदीप तिवारी ने ली अधिकारियों की बैठक
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टर मरीजों की सेहत का हाल जानने चॉपर से पहुंचे कर्णप्रयाग, कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 1585 मरीजों ने उठाया लाभ
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स अचीवर्स को करवाई चाॅपर की सैर, आसमान से अपनी यूनिवर्सिटी को देख अचीवर्स के खिले चेहरे, अचीवर्स बोले आई लव एसजीआरआरयू
  • बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करेगा जादुई पिटारा – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय बूट कैंप का आयोजन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.