शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री धामी की सोच व खनन न्यास से बदलेगी हरिद्वार के विद्यालयों की स्थिति, सालियर में बनेगा मॉडल स्कूल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2024 6:14 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में आज शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद के विधायक उपस्थिति रहे जिनमे रानीपुर आदेश चौहान, पीरान कलियर फुरकान अहमद, ग्रामीण क्षेत्र अनुपमा रावत, लक्सर शहजाद, झबरेड़ा वीरेंद्र जाती, ज्वालापुर रवि बहादुर, भगवानपुर ममता राकेश इसके अतिरिक्त, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, जिला खनन अधिकारी काजिम रज़ा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कुल 8 करोड़ 88 लाख रुपये की योजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनसे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।  जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देश पर हरिद्वार में शिक्षा, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में तेजी से सुधार हो रहा है।

बैठक में इन कार्यों को प्राथमिकता दी गई

सलियर में बनेगा मॉडल स्कूल, खनन न्यास निधि के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सलियर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक उपकरण, और उन्नत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की सोच और खनन न्यास की सहायता से हरिद्वार के अन्य विद्यालयों की स्थिति में भी सुधार किया जाएगा।

भोगपुर में गंगा नदी पर स्पर निर्माण

ग्राम भोगपुर में फतवा के निकट गंगा नदी में कटाव को रोकने के लिए स्पर निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई। इस परियोजना से आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी।

सोलानी नदी में कटाव रोकने का कार्य

जनपद के लिए सोलानी नदी में कटाव रोकने हेतु सुरक्षा कार्यों को मंजूरी दी गई। यह कदम नदी तट के क्षेत्रों को संरक्षित करने और बाढ़ के खतरे को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हैंडपंप और स्ट्रीट लाइट परियोजना

विधानसभा क्षेत्रों में हैंडपंप लगाने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजनाओं पर तेजी से कार्य करने का निर्णय लिया गया।

सड़कों का निर्माण और मरम्मत

बैठक में जनपद की सड़कों की स्थिति पर चर्चा हुई। नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक बजट स्वीकृति और कार्य योजना तैयार की गई।
बैठक में सभी सदस्यों ने विकास कार्यों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार में शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में यह बैठक एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
  • धर्म और संस्कृति का संगम : ज्योतिर्मठ में आज से रामलीला महायज्ञ का भव्य शंखनाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.