सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एतिहासिक गोचर मेले की तैयारियों को लेकर हुई अंतिम दौर की बैठक

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 27, 2024 6:00 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी 14 नवम्बर से गोचर मेला मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन विकास गौचर मेला बहुआयामी अंदाज में देखने को मिलेगा। मेले में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति की आकर्षक झलक के साथ विविध मनोरंजक कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे।

जिलाधिकारी/मेलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए गोचर मेले की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर शीघ्र मेले का ब्राउसर प्रकाशित किया जाए। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी महानुभावों को समय पर निमंत्रण पत्र भेजे जाए। मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पार्किंग, मूवमेंट प्लान, शुद्ध पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वाइव्रेंट विलेज के कार्यक्रम भी शामिल करें। दुकान आवंटन से पूर्व बाहर से आने वाले व्यापारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करें और दुकानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मेले में विकास प्रदर्शनी के लिए विभागीय एवं स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल और विभिन्न गोष्ठियों के संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जाए। मेले के दौरान सफाई व्यवस्थाओं में लगे पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेले का मुख्य पंडाल की व्यवस्थाओं, मेले के प्रचार प्रसार के लिए ब्राउज़र, होर्डिंग्स, पम्पलेट, बैनर, पोस्टर प्रकाशित कराने तथा मेले के आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन व सामग्री लेने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौचर मेला एक ऐतिहासिक राज्य स्तरीय मेला है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा।

उप जिलाधिकारी/मेलाधिकारी संतोष पांडेय ने बताया कि मेला समितियों के साथ बैठक कर ली गई है। सभी समितियों ने अपने कार्यक्रम निर्धारित कर दिए है। गोचर मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे और मेले का समापन नेता प्रतिपक्ष की ओर से किया जाएगा। महिला दिवस पर 19 नवम्बर को विधानसभा अध्यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा। मेलाधिकारी ने विभागों की ओर से आयोजित गोष्ठियों में आने वाले मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की सूची और विभागीय स्टॉलों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि दुकानों का आवंटन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने विद्युत, पेयजल, सड़क, सुरक्षा एवं साफ सफाई व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडेय, एसडीएम संतोष पांडेय, सीओ पुलिस अमित सैनी, परियोजना निदेशक आंनद सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन अलर्ट
  • देहरादून नगर निगम सख्त : पालतू श्वान पॉलिसी 2025 लागू, बंदरों व आवारा पशुओं पर कार्रवाई  तेज 
  • पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.