बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, खेल यूनिवर्सिटी की भी रखेंगे आधारशीला

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2024 2:15 पूर्वाह्न

 

देहरादून। प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून सचिवालय में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनज़र मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, युवा कल्याण और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की।

 इस बैठक में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और मंत्री रेखा आर्या की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खेलों से संबंधित सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं और इनमें किसी भी प्रकार की कमी ना छोड़ी जाए।

मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों के अनुसार यह तय किया गया कि 28 जनवरी 2025 को यानी राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट मे बनने वाले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। लिहाजा मंत्री रेखा आर्या की ओर से आज की बैठक में, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की ज़मीन को लेकर सामने आ रही पेचीदगियों को दूर करने के लिए राज्य की मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव और PWD के अधिकारियों को हफ़्ते भर में सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक हफ्ते और सुचारू रूप से पूर्ण करने को लेकर पूरी स्पष्टता और सख्ती के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इस बाबत भी मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है।

 बैठक में सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए भी मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 89 ग्राम पंचायतों वाला ये ब्लॉक घने जंगल के बीच बसा है और पुख्ता सड़क मार्ग ना होने के कारण यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों से इस क्षेत्र में सीसी मार्ग का निर्माण करवाया गया है लेकिन यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है। अत: इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने वन विभाग के प्रधान सचिव, ज़िलाधिकारी अल्मोड़ा, DFO अल्मोड़ा और PWD के अधिकारियों को निर्देशित किया और सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र कि जनता का जीवन सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता है और वो इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

इस बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव वन विभाग आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य समते संबंधित विभागों के अन्य आधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.