मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बागेश्वर : नए साल से पहले ग्रामीणों को मिलेगा तोहफा, दूरसंचार से जुड़ेंगे जिले के 48 दूरस्थ गांव

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2024 1:51 अपराह्न
बागेश्वर : जिले के दूरस्थ संचार विहीन गांवों में अब जल्द ही फोन की घंटी बजने लगेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बीएसएनएल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए दूरस्थ गांवों में स्थापित होने वाले मोबाइल टावरों के लिए डेडलाइन तय कर दी है। उन्होंने बीएसएनएल को दिसंबर माह तक सभी टॉवरों को सुचारू करने के कड़े निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा व अन्य जरूरी कामों के लिए संचार सुविधाओं को होना अति आवश्क है। इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए लापरवाही एवं उदासीनता कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में जो भी संचार सुविधा से वंचित क्षेत्र है, उनको हर हाल में संचार सुविधा से आच्छादित कराना है। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को कहा कि जिन 48 साइटों में टॉवर निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है उन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर दिसंबर माह तक टॉवर स्थापित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि टॉवर स्थापना के लिए चिन्हित स्थलों पर ही टॉवरों को स्थापित करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। टॉवर स्थापित करने में भूमि या अन्य कोई समस्या आ रही है तो सम्बंधित विभागों से समन्वय कर समयबद्धता से अड़चनों को दूर करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि दूर दराज गांवों के ग्रामीणों द्वारा दूरसंचार सेवा शुरू करने की काफी लम्बे समय से मांग करते आएं है। इसलिए इस कार्य में कतई भी ढिलाई न बरती जाए। बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में 48 टॉवर स्थापित किए जाने है। जिसमें बागेश्वर व कांडा में नौ-नौ, गरुड़ में छह व कपकोट में 24 टॉवर स्थापित किए जाने है। बैठक में टेलीकॉम ऑफिसर गौरव तड़ागी व आशीष निगम उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
  • भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट
  • बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे
  • औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • नागपुर-पोखरी बीडीसी में छाये रहे क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे
  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.