सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गोपेश्वर : राजकीय महाविद्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2024 1:44 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि ओलंपिक खिलाड़ी परमजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल एक करियर के रूप में स्थापित हो रहे हैं। इसलिए युवा पीढ़ी को अपनी पसंद के किसी एक खेल में निरंतर अभ्यास से निपुणता हासिल करनी चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष गोपेश्वर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीष डंगवाल ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से अनुशासन एवं टीम भावना का विकास होता है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. ललित मोहन तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तेरह महाविद्यालयों एवं संस्थानों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। जिसमें प्रमुख रूप से राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, डाकपत्थर, डोईवाला, पुरोला, अगस्त्यमुनि, कोटद्वार, कर्णप्रयाग, जसपाल राणा कॉलेज, डीडी इंस्टीट्यूट देहरादून, एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, बीएसआई रुड़की, आईटीएम देहरादून के खिलाड़ियों ने पुरूष एवं महिला संवर्ग में प्रतिभाग कर रही है। खेल संचालक डॉ. नाभेंद्र गुसाईं ने बताया कि पुरुष संवर्ग का पहला मैच पुरोला महाविद्यालय के नीरज पंवार तथा जसपाल राणा कॉलेज के शौर्य पंत के मध्य खेला गया जिसमें शौर्य पंत ने 2-0 से जीत हासिल की। पुरुष युगल संवर्ग में  प्रतियोगिता का पहला मैच पुरोला के अश्वनी एवं आदित्य तथा जसपाल राणा कॉलेज के आयुष डिमरी एवं मोहम्मद रिजवान के मध्य हुआ जिसमें जसपाल राणा कॉलेज ने जीत दर्ज की। महिला टीम गेम में गोपेश्वर महाविद्यालय विजेता तथा  ऋषिकेश परिसर उपविजेता रहा। पुरुष टीम गेम में जसपाल राणा कॉलेज देहरादून विजेता तथा  कोटद्वार  महाविद्यालय उपविजेता रहा। इस अवसर पर विक्रम कठैत, अवतार सिंह, जिला चमोली बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हेम दरमोड़ा,  वॉलीबॉल संघ के प्रदेश सचिव हेम पुजारी, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़, प्रो. चन्द्रावती जोशी, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. अखिल चमोली, डॉ. दिनेश सती, डॉ भावना मेहरा, डॉ पूनम टाकुली, डॉ प्रेमलता, डॉ वंदना लोहनी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
  • पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर
  • एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
  • धामी सरकार के चार साल : विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल
  • पर्यटन में बढ़ते कदम : आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.