शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2024 7:45 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद अन्तर्गत राजकीय एवं ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को अभियान के तहत हटाने के निर्देश अधीनस्थों को दिये गयें है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में तहसील हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर कड़ी दृष्टी रखी जा रही है तथा इस सम्बन्ध में किसी भी माध्यम से अवैध अतिक्रमण का प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल नियानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, राजस्व निरीक्षक रमेश चन्द, राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह व राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष चौहान, सुन्दर सिंह तोमर की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में एक के बाद एक ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए आज तीन राजस्व ग्रामों की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया जिससे तहसील अन्तर्गत अवैध अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा रहा।
इसी कड़ी में ग्राम बिशनपुर झरड़ा अहतमाल परगना ज्वालापुर तहसील व जिला हरिद्वार में गंगाजी सम्पत्ति ग्राम समाज की भूमि पर मै. श्री साई ट्रैडिंग द्वारा अपने भण्डारण में शामिल कर दीवार बनाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत प्राप्त होने तथा इस प्रकरण में नायब तहसीलदार फेरूपुर की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण की पुष्टि किये जाने पर तथा इस सम्बन्ध में अवैध अतिक्रमणकारी को पर्याप्त अवसर दिये जाने पर भी अतिक्रमण स्वयं न हटाने के कारण आज उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह द्वारा राजस्व टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण को हटाकर सवा दो बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
ग्राम सराय में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर मैसर्स एसपी सिंगला कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. द्वारा अवैध रूप से रेडिमिक्स प्लांट स्थापित करने की शिकायत प्राप्त होने तथा जांच किये जाने पर राजस्व टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण की पुष्टि किये जाने व अवैध अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण हटाने हेतु पर्याप्त समय दिये जाने के बाबजूद भी अतिक्रमण स्वयं न हटाने के कारण आज उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण हटावाया गया तथा मैसर्स एसपी सिंगला कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. के ठेकेदार को अपना रेडिमिक्स प्लांट 24 घंटे के अन्दर स्वीकृत स्थल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार ग्राम बहादराबाद में सरकारी जोहड़ की भूमि पर पिलर खड़े कर अवैध अतिक्रमण किये जाने के प्रयास संज्ञान में आते ही जेसीबी द्वारा उक्त अतिक्रमण मौके पर हटवाया गया।

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
  • छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की कार दुर्घटना में मौत
  • कुत्तों के हमले से दहशत, नारायणबगड़ में रेस्क्यू-टीकाकरण अभियान तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.