गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : स्कूटी पार्क को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, गौचर में लगी धारा 163

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2024 6:34 अपराह्न

-मारपीट के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, बाजार बंद

गौचर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर बाजार में स्कूटी पार्क करने को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर दी। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच अस्पताल में भी मारपीट हुई। स्थानीय युवक के साथ मारपीट के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गौचर में धारा 163 लागू कर दी है।

मीडिया रिर्पोट के अनुसार गौचर में कैलाश बिष्ट जो कि गौचर में रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलता है अपनी दुकान के नीचे स्कूटी खड़ी कर रहा था। कैलाश की दुकान के नीचे ही ठेली पर शरीफ और उनका बेटा सलमान मसाले की ठेली लगाते है उन्होंने कैलाश को अन्यत्र स्कूटी खड़ी करने को कहा जिस पर कैलाश ने मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में गर्मागर्म बहस हो गई बहस मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों पक्ष चोटिल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गौचर के प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करते हुए दोनों की घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने मुख्य बाजार में समुदाय विशेष के लोगों की दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से गौचर क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है।

एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष पाण्डेय ने कहा कि हमारे पास पूरे साक्ष्य हैं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को धारा 163 लगानी पड़ी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.