गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : इन क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गुल रहेगी बिजली, शेड्यूल जारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2024 8:58 अपराह्न

देहरादून: ऊर्जा निगम लाइनों की मरम्मत की तैयारी में जुट गया है। दीपावली से पहले विभाग शहरी और ग्रामीण फीडरों से जुड़े उपकरणों और लाइनों को दुरुस्त करने की तैयारी में है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। मरम्मत, टेस्टिंग और लापिंग-चापिंग के लिए शटडाउन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। कुछ-कुछ क्षेत्रों में बिजली सबुह 10 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगी। आप भी देख लें कि आपके क्षेत्र में बिजली कितने घंटे बंद रहेगी।

यहां शटडाउन किया जारी
विद्युत वितरण खंड दक्षिण जोन के तहत टर्नर रोड सब डिविजन के अंतर्गत पथरीबाग सब स्टेशन के देहराखास और नारायण विहार फीडर में मरम्मत कार्य, टेस्टिंग और तार बदलने के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके तहत 6 से 11 अक्टूबर और 14 से 20 अक्टूबर के बीच सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

इन फीडरों से जुड़े देवऋषि एनक्लेव, आशीर्वाद एनक्लेव, वसुंधरा एनक्लेव त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, पटेलनगर थाना, साईंबाबा एनक्लेव, नारायण विहार, ओम सिटी, पाम सिटी, अवंतिका विहार, बहुगुणा कालोनी, आदर्श विहार कारगी कालोनी, टीएचडीसी कालोनी, विद्या विहार आदि क्षेत्रों में बत्ती गुल रहेगी।

यहां सात घंटे बंद रहेगी बिजली
विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के अंतर्गत मोहनपुर और धूलकोट सब स्टेशन के तहत विभिन्न फीडरों पर भी नई विद्युत लाइन की स्थापना और लापिंग-चापिंग समेत अन्य कार्यों के लिए सात अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रोजाना सात-सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रखी जाएगी। इसमें झाझरा, श्यामपुर, अंबीवाला, प्रेमनगर, शिवालिक, श्यामपुर आदि क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी हो सकती है।

मसूरी नगर और सहस्रधारा रोड का शेड्यूल
ऊर्जा निगम के उत्तर डिवीजन के तहत मसूरी के विभिन्न इलाकों में भी शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है। मसूरी के माल रोड, लाइब्रेरी चौक, स्प्रिंग रोड, हुसैनगंज, हैप्पी वैली बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र एलबीएसएनए, हैप्पी वैली, कंपनी गार्डन, कैम्पटी रोड, लंढौर बिजलीघर से संबंधित क्षेत्रों में अलग-अलग दिन शटडाउन लिया जाएगा।

क्यारकुली बिजलीघर से जुड़े क्रिंक्रेग, बार्लाेगंज, झड़ीपानी, भट्ठा गांव आदि में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि, दून में सहस्रधारा रोड उपसंस्थान के तहत प्रगति विहार, केवल विहार, केवल कला, मधुर विहार, सुमनपुरी, ऋषिनगर, कानन कुंज, नालापानी चौक, रक्षा विहार, आदर्श विहार, विकासलोक, आजादनगर आदि क्षेत्रों में शटडाउन का असर रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.