शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : ओपीएस की मांग को लेकर एक बार फिर कर्मचारी सड़कों पर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2024 8:04 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुरूवार को कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के बैनर तले चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की सड़कों पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना दिया तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और महामंत्री सुरेंद्र भगत का कहना है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के साथ छलावा कर रही है। कर्मचारी ओपीएस की मांग कर रहे हैं और सरकार उन्हें यूपीएस का झुनझुना थमाने में लगी है जबकि कर्मचारियों की सीधी मांग है कि ओपीएस से कम पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उनका कहना था कि सरकार की ओर से जो यूपीएस देने की बात की गई है उसमें कर्मचारियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना में 20 वर्ष की सेवा के बाद पेंशन का प्राविधान था जबकि अब इस नई नीति के अनुसार 25 वर्ष किया गया है। जबकि उत्तराखंड में नौकरी पाने के लिए 42 वर्ष तक की आयु सीमा रखी गई है ऐसे में नौकरी पाने वाला व्यक्ति 18 साल ही नौकरी कर पायेगा और उसे इस नई योजना का कोई फायदा नहीं मिल पायेगा।

उनका यह भी कहना था यूपीएस का संचालन केंद्र अथवा राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा अथवा किसी संस्था के माध्यम से इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। यूपीएस में कर्मचारियों को ग्रेज्यूटी में भी भारी नुकसान की संभावना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना जरूरी है और सरकार इस पर तत्काल निर्णय ले। कर्मचारी पुरानी पेंशन से कम पर किसी प्रकार से समझौता नहीं करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश सिंह चौहान, कमल किशोर डिमरी, महावीर जग्गी, नरेन्द्र सिंह रावत, कमलेश कुंवर, प्रकाश नेगी, दिगम्बर नेगी, मुकेश नेगी, सीमा पुंडीर, प्रदीप बिष्ट, गजेन्द्र बिष्ट, चन्दन चौहान, देवेंद्र रावत, विपिन सेमवाल आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • तीव्र वर्षा के बावजूद भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से किसानों को बड़ी राहत, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना बनी कारगर, 339 हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित
  • अपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का कड़ा रुख, कोटद्वार व मांडाखाल में डॉग शेल्टर निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज
  • डीएम सविन बंसल ने की “जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.