शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर क्षेत्र एवं अलकनंदा घाट का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2024 5:32 अपराह्न

-तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए जागरुकता की अपील की

बदरीनाथ (चमोली)। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बुधवार को बदरीनाथ धाम में मंदिर प्रसाद भंडार, यात्री दर्शन पंक्ति, टोकन काउंटर तथा अलकनंदा घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांधी घाट पर श्राद्धपक्ष में तर्पण पिंडदान से जुड़े तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की कहा कि श्राद्ध पक्ष में ब्रह्म कपाल एवं अलकनंदा तट पर तर्पण पिण्डदान करने आये तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ जाती है इसलिए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सभी का पहला कर्तव्य है। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से भी कहा कि वह लोग तीर्थयात्रियों को जागरूक करे कि वह नदी के अति निकट या बहाव वाले स्थानों पर न जाये तथा अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य कार्याधिकारी से गांधी घाट तथा अलकनंदा तट पर अधिक सुरक्षा कार्यो के किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि वह अपने स्तर से कार्यदायी संस्था नमामि गंगे, प्रशासन तथा सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सैफ्टी वाल, लोहे की चैनलों, चैन आदि की संख्या बढाने तथा जल पुलिस की उपलब्धता के लिए प्रशासन से बातचीत करेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर के प्रसाद खाद्य भंडार का भी निरीक्षण किया तथा तथा आवश्यक निर्देश दिये। दर्शन पंक्ति निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्याधिकारी को थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने यात्रियों की दर्शन पंक्ति में सुधार किये जाने का सुझाव दिया। मुख्य कार्याधिकारी ने अलकनंदा पुल के निकट टोकन काउंटर, टोकन चैकिंग काउंटर का भी निरीक्षण किया, टोकन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा टोकन व्यवस्था से दर्शन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बैठक के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, तीर्थ पुरोहित श्रीकांत बडोला, सुधाकर बाबुलकर, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, अवर अभियंता गिरीश रावत, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • तीव्र वर्षा के बावजूद भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से किसानों को बड़ी राहत, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना बनी कारगर, 339 हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित
  • अपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का कड़ा रुख, कोटद्वार व मांडाखाल में डॉग शेल्टर निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज
  • डीएम सविन बंसल ने की “जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.