गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों सहित अनेक प्रतिभाओं को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2024 6:21 अपराह्न
कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष एवं  क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कोटद्वार के नगर निगम सभागार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षक समुदाय की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के स्तंभ होते हैं। उनके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम और समर्पण से ही बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है। शिक्षक न केवल ज्ञान का दीप जलाते हैं, बल्कि समाज को दिशा और प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे हमेशा अपने कार्य में उत्कृष्टता बनाए रखें और शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक द्वारा किए गए प्रयासों का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शिक्षक बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और उन्हें जीवन की सही दिशा दिखाते हैं । कहा कि शिक्षकों की मेहनत और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन करनी चाहिए। शिक्षक की मेहनत और समर्पण का मूल्यांकन समय के साथ होता है । अपने उद्बोधन में, ऋतु खण्डूडी भूषण ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में दिया गया योगदान अविस्मरणीय है, देशभक्ति से ओत-प्रोत उनका जीवन हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
समारोह में, विभिन्न शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें प्रेरित किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तत्परता और समर्पण के साथ निभाते रहें और समाज के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य करते रहें। इस अवसर पर, विधानसभा अध्यक्ष ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति के कार्यों की सराहना की और उनके द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का आयोजन शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण दिन है । इस दौरान शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, अनीता आर्य, उमेश त्रिपाठी, नीरू बाला खंतवाल, कमल नेगी, रजत भट्ट, सुनील रावत, सोनिया असवाल, मानेश्वरी बिष्ट, मीनू डोबरियाल, गायत्री भट्ट, उर्मिला कंडारी, रानी नेगी, पूनम खंतवाल,  अनिरुद्ध ध्यानी, महेश जुगरान, संजीव थपलियाल, कैप्टन गजेन्द्र धस्माना, पिंकी खंतवाल, विजय रावत, राजेंद्र जजेडी आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.