बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना के लिए श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ सहित कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2024 11:07 अपराह्न

श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की रक्षा की कामना के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ समेत कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा की है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ें जाने तथा हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों पर जिहादी तत्वों द्वारा हो रहे जुल्मों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा की कामना के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने के निर्देश जारी किये थे। इस क्रम में आज विभिन्न मंदिरों में पूजा कर बांग्लादेशी हिन्दुओं के सुरक्षित व शान्ति पूर्ण जीवन के लिए प्रार्थना की गयी। जीवन रक्षा और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी मंगलवार को अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

श्री बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से रक्षा हेतु भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला व वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय पाठ का जाप किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, तीर्थ पुरोहित समाज के संगठन केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर पुजारी परमेश्वर डिमरी, प्रबंधक नवीन भंडारी आदि मौजूद रहे।

कालीमठ में मां काली की पूजा-अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं के जीवन पर आये संकट मिटाने की प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित तथा वेदपाठी रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

तृतीय केदार तुंगनाथ में भगवान तुंगनाथ जी का जलाभिषेक किया गया तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी, मठापति रामप्रसाद मैठाणी आदि मौजूद रहे।

श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान त्रिजुगीनारायण नारायण की पूजा अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा हेतु प्रार्थना की गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर सहित श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सीता माता मंदिर चांई जोशीमठ, श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, मां चंद्रबदनी मंदिर देहरादून में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से निजात दिलाने हेतु पूजा-अर्चना की गयी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.