बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : मंडल घाटी स्वायत्त सहकारिता की आम सभा की बैठक में नई कार्यकारणी का हुआ गठन देवेश्वरी बनी अध्यक्ष

शेयर करें !
posted on : अगस्त 12, 2024 12:05 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के मंडल घाटी  स्वायत्त सहकारिता, बैरागना की रविवार को वार्षिक आम सभा की बैठक हुई जिसमें नई कार्यकारणी का गठन किया गया।

वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम प्रधान बैरागना आशा देवी और सहायक प्रबंधक रीप महेंद्र सिंह कफोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बैठक में बिजनेश प्रमोटर रामेश्वरी सेमवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा रीप परियोजना और एनआरएलएम के सहयोग से चलाई जा रही आजीविका संवर्धन गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर कलस्टर की कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें देवेश्वरी नेगी अध्यक्ष, शकुंतला देवी सचिव,् लता देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान बैरागना आशा देवी ने कहा कि वह स्वयं भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है और आज महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक स्थिति में जो भी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। उसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवम् ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की मुख्य भूमिका है।

आम सभा बैठक में जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक महेन्द्र कफोला ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों एवम् कलस्टरो के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए रीप परियोजना भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष मंडल घाटी क्लस्टर के अन्तर्गत रीप से 42 महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवम् अल्ट्रा पूअर पैकेज के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है। बैठक में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिसमें झुमैलो, लोकगीत आदि शामिल थे। समूह सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर बीएमएम एनआरएलएम मोहन सिंह नेगी, कृषि विभाग से एडीओ मुकेश कुमार, रीप ब्लॉक दशोली से एमएडंई मनोज कुंवर, आजीविका समन्वयक देवेंद्र नेगी, सहायक प्रसार कृषि एवम् पशुपालन विकास गुसाईं, विकास नौटियाल, कलस्टर कार्मिक आशा नेगी, रोहित, शशांक, विनोद कुमार, अंजलि, कुलदीप सिंह, ममता, अंशुल सिंह, अनामिका, विकास बिष्ट, नीरजा पंवार, प्रियंका बिष्ट, आरती बिष्ट, पुष्पा देवी, उमा देवी, सरोजनी बिष्ट आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.