बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आसमानी आफत से चमोली जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नंदानगर में हुआ भारी नुकसान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 12, 2024 12:04 पूर्वाह्न

-नंदानगर में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची राजस्व विभाग की टीम

-जिले में 37 लिंक मोटर मार्ग अवरूद्ध, गांवों का तहसील व ब्लॉक मुख्यालय से कटा संपर्क

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में पिछले दो-तीन दिनों से देर सांय से सुबह तक हो रही मुसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात्रि में गर्जना के साथ हो रही वर्षा से लोग डरे सहमें हुए है। शनिवार की रात्रि को नंदानगर घाट में हुई अतिवृष्टि के कारण भेंटी गांव के लोद तोक में एक गोशाला के क्षतिग्रस्त होने से एक भेंस की मौत हो गई है जबकि बांजबगड़ गांव के कठूडा तोक में दो आवासीय भवन तथा धुर्मा में दो पैदल पुलिया बह गई है। नंदानगर क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है, वहीं जिले की 37 लिंक मोटर मार्ग भी अवरूद्ध चल रहे है।

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में नंदानगर के भेटी के लोद तोक में पूरण सिंह की गोशाला में ब्रजपात से भेंस की मौत हो गई है। बांजबगड के कठूडा तोक में दामोदर प्रसाद और दुर्गादत्त मैंदोली का आवासीय भवनप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। धुर्मा गांव के अंतर्गत मोक्ष नदी पर बने दो पुलिया भी बह गई है। हालांकि जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गोशाला क्षतिग्रस्त होने से एक भेंस की मौत हो गई है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया है। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिया है। क्षेत्र में दो पुलिया बह जाने के कारण बगडवस्ती और रिखतोली गांवों का संपर्क कट गया है, वहीं जिले के 37 लिंक मोटर मार्ग भी अवरूद्ध चल रहे है जिससे गांवों का संपर्क तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है। हालांकि संबंधित विभागों की ओर से सड़क को सुचारू किये जाने के लिए मशीन और मजदूरों को लगाया गया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.