बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण जयंती का हुआ समापन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2024 11:08 अपराह्न

-लीला स्थली में अभिषेक पश्चात भगवान नर-नारायण की विग्रह डोली मां नंदा मंदिर बामणी पहुंची

-मां नंदा देवी मंदिर से श्री अष्टाक्षरी क्षेत्र का भ्रमण  करते  हुए वापस श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे भगवान नर-नारायण

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में दो दिनों तक चली भगवान नर-नारायण जी की जन्मजयंती एवं जन्मोत्सव का शनिवार को समापन  हो गया। शनिवार को भगवान बदरीनाथ की लीला स्थली अर्थात लीला ढुंगी में अभिषेक, पूजा-हवन भजन-कीर्तन के बाद समारोह पूर्वक मां नंदा मंदिर बामणी एवं अष्टाक्षरी मार्ग से भ्रमण पश्चात भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान नर-नारायण के दर्शन किये।

श्री नर-नारायण जयंती शुक्रवार श्रावण शुक्ल पंचमी  को शुरू हुई हो गयी थी। भगवान नर-नारायण जी की विग्रह मूर्ति ने माता मूर्ति मंदिर का भ्रमण किया था। दूसरे दिन जन्मोत्सव के अवसर पर लीला स्थली लीला ढुंगी में पहुंचकर अभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न हुई। लीला ढुंगी में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट, पुजारी  सुशील डिमरी, अमित बंदोलिया ने भगवान नर-नारायण की पूजा-अर्चना  की एवं अभिषेक संपन्न किया। उसके पश्चात पूर्वाह्न में ही नर-नारायण की विग्रह मूर्तियों ने ऋषि गंगा से आगे मां नंदा मंदिर  बामणी का भ्रमण किया जहां भगवान नर-नारायण ने मां नंदा से भेंट की।

बीकेटीसी  मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बामणी गांव  से आज पूर्वाह्न को नर-नारायण की विग्रह मूर्तियां अष्टाक्षरी क्षेत्र मार्ग से भ्रमण कर वापस श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान हो गयी। इसी के साथ दो-दिवसीय भगवान नर-नारायण जयंती का समापन हो गया है।समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित आईटीबीपी  के पुलिस होमगार्ड  के प्रतिनिधि, माणा, बामणी, पांडुकेश्वर के हक-हकूकधारी  तीर्थ पुरोहित तीर्थयात्री तथा प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल,  जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत, डोली प्रभारी अजय सती, दफेदार कृपाल सनवाल, महिला मंगल दल बामणी के पदाधिकारी धनेश्वरी पंवार, सैफाली सनवाल,संगीता देवी, कुलानंद  पंत, हरेंद्र कोठारी, सहित अनसुया नौटियाल, दीपक सयाना, विकास सनवाल, हरीश बिष्ट, राहुल मैखुरी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.