बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : सामुदायिक निवेश फंड में बिरही गंगा स्वायत्त सहकारिता को दिया 18 लाख का चैक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 9, 2024 7:22 अपराह्न

10 अल्ट्रा पूअर लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए दिए 35-35 हजार की सहायता राशि

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड सभागार में शुक्रवार को बिरही गंगा स्वायत्त सहकारिता बिरही की वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं की आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सामुदायिक निवेश फंड से 18 लाख रुपये की धनराशि भी दी गई।

शुक्रवार को दशोली खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित वार्षिक आम सभा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनिता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनआरएलएम और ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में संचालित आजीविका और स्वरोजगारपरक योजनाओं से महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ने के साथ-साथ वे सामाजिक एवम् आर्थिक रुप से सशस्क्त बन रही है। आम सभा बैठक में बिजनेश प्रमोटर आशा नेगी ने विगत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए रीप परियोजना और एनआरएलएम की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कलस्टर की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें रामेश्वरी देवी अध्यक्ष, रीना देवी सचिव, हेमा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। आम सभा की बैठक में एडीओ  पंचायत विनोद प्रसाद मंमगा, कृषि विभाग से एडीओ वीकेपी मुकेश कुमार, एडीओ सहकारिता सौरभ रवि, रीप परियोजना से सहायक प्रबंधक नरेंद्र नाथ, सुबोध बलोनी, ताजबर सिंह गुसाईं, आरबीआई से डीपीएम राधे उनियाल, रणवीर सिंह कठैत, बीएमएम मोहन सिंह नेगी, मनोज कुंवर, देवेंद्र नेगी, विकास गुसाईं ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।  कार्यक्रम में रीप अंतर्गत 10 अल्ट्रा पूअर लाभार्थियों को 35-35 हज़ार की धनराशि के चैक डेयरी, हस्तशिल्प, मुर्गी पालन, सिलाई, मशरूम उत्पादन इत्यादि आजीविका गतिविधियों को शुरू करने के लिए वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पौणा नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में एरिया कोर्डिनेडर दीपा नेगी, कलस्टर कार्मिक सुमन सिंह, सीमा सती, सपना, अंजलि, आशा नेगी, रोहित, शशांक, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, ममता, अंशुल सिंह, अनामिका, कमला देवी, पार्वती देवी, सुषमा मलासी, शशिकला देवी, नीरजा आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.