बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हथकरघा दिवस पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता, पीजी कालेज की पूनम रही प्रथम

शेयर करें !
posted on : अगस्त 7, 2024 9:59 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बुनकर विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी आरके पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर माई हैंडलूम माई प्राइड थीम पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय गोपेश्वर की पूनम फरस्वाण प्रथम रही। गोपेश्वर में बुनकर विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पीजी कालेज की पूनम फरस्वाण प्रथम,वैष्णवी रावत द्वितीय, मोनिका तृतीय रही। जूनियर वर्ग में केवी के मानसी तोपाल प्रथम, आंचल राणा द्वितीय और आदिति पुरोहित तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हथकरघा उद्योग सभी के लिए अच्छा स्वरोजगार का माध्यम है और घर-घर ये कार्य होता है। इसको और बढ़ावा दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी बुनकरों को हथकरघा की स्कीमों को लाभ लेने को कहा। तकनीकि अधीक्षक अक्षय पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें हथकरघा बुनकरों को लूम, ताना मशीन और अन्य उपकरणों पर 90 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है।  बुनकरों को छह फीसदी की दर पर तीन साल के लोन दिया जा रहा है, वहीं हथकरघा बुनकर कल्याण योजना में बुनकर को पीएम जीवन ज्योति योजना, जीवन बीमा योजना के तहत जोडा जा रहा है। किसी कारणवश अगर मृत्यु हो जाती है उन्हें दो लाख की राशि दी जाएगी। पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत अभ्यर्थी के दुर्घटना होने पर दो लाख की राशि दी जाती है। बीमा प्रीमियम की राशि केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाती है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के अवार्ड प्राप्त बुनकर को प्रति माह आठ हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। बुनकरों को देश के बडे-बडे मेलों क्राफ्ट मेला, दिल्ली हॉट प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिए ले जाया जाता है। तथा पात्र हथकरघा बुनकरों को रियायती दरों पर गुणवता पूर्ण धागा उपलब्ध करवाया जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.