रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डेढ़ दशक बाद कंथोली बुग्याल में ग्रामीणों ने की नाखल देवता की पूजा अर्चना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 3, 2020 6:37 अपराह्न

-आठ किमी पैदल चलकर पहुंचे कंथोली बुग्याल

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के  कर्णप्रयाग विकासखंड के कंथोली बुग्याल में शुक्रवार को कनखुल और आसपास के ग्रामीणों ने ईष्ट नाखल देवता की पूजा अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोचार और जागरों की प्रस्तुति पर देवताओं के पश्वा अवतरित हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मान्यता बारिश कम होने पर ग्रामीण पुरातन काल से नाखल देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की मनौती करते हैं।

कनखुल के पूर्व प्रधान भगवान कंडवाल ने बताया कि शुक्रवार को कनखुल सहित आस पास के गांवों के ग्रामीण जिठाईं देवी के मंदिर में एकत्र हुए। जहां बाजे भंकोरों के साथ कैंथोली बुग्याल स्थित नाखल देवता के मंदिर पहुंचे। कंडवाल ने बताया कि इस बार करीब डेढ़ दशक बाद ग्रामीण इस आयोजन को कर रहे हैं। बताया कि क्षेत्र में मान्यता है कि जब फसलों के लिए अपेक्षाकृत कम बारिश होती तो ग्रामीण नाखल देवता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की मनौती करते हैं। इस दौरान पंडित देवी प्रसाद बरमोला ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की तो महिलाओं ने देवताओं के जागर गाए। जागरों और ढोल भंकोरों की ध्वनि पर अवतरित हुए पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर हरि सिंह तोपाल, महावीर सिंह, सूरवीर सिंह, सुरेंद्र कंडवाल, मनबर सिंह सहित अन्य ग्रामीण और महिला मंगल दल के पदाधिकारी मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.