मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा महोत्सव 2025 की तैयारियों के संबंध में ली बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2025 8:49 अपराह्न
देहरादून : प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों को आधुनिक तकनीक व नवाचारों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग उत्तराखंड द्वारा एग्री मित्रा 2025 महोत्सव का आयोजन 14 और 15 जून को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में होने जा रहा है। इसी क्रम में आज कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट कहा कि इस आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और लक्ष्यपरक बनाया जाए, जिससे प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने निर्देशित किया कि मेले के प्रत्येक सत्र की रूपरेखा पहले से तैयार हो। कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि इस मेले में प्रदेशभर से किसान, एफपीओ, स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, सहकारिता समितियाँ और स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। मेले की प्रमुख विशेषताओं में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, मोटे अनाज (मिलेट्स) पर विशेष चर्चा, वैज्ञानिक सत्र और नवाचारों की प्रस्तुति शामिल होंगी। 
उन्होंने अधिकारियों की कृषि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं की अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें।  मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के कृषि भविष्य की नींव रखने वाला प्रयास है, जो प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा। 
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों की उपस्थिति में होगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से अतिथि और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान कृषि मंत्री जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित उत्तराखंड की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, निदेशक कृषि केसी पाठक, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, एमडी जैविक बोर्ड विनय सिंह, कैप डायरेक्टर डॉ.नृपेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.