बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योति विद्यालय के शाश्वत और तेजस साह ने किया विद्यालय का नाम रोशन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2026 6:00 अपराह्न

ज्योतिर्मठ । नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ‘ज्योति विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज’ के छात्र-छात्राओं ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (ISC) सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्र के अभिभावकों में भारी हर्ष और गौरव का माहौल है। विद्यालय की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इंटरमीडिएट (ISC) की परीक्षा में शाश्वत ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की वरीयता सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए साम्य निश्चय ने 85.75 प्रतिशत और अक्षत ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता दर्ज कराई। विद्यालय के गौरव को और बढ़ाते हुए छात्रा श्रेया और छात्र आयुष रावत ने समान रूप से 81.5 प्रतिशत तथा अनुभव ने 81.25 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। इन सभी मेधावियों ने अपनी सफलता से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वहीं, हाईस्कूल (ICSE) के परिणामों में छात्र तेजस शाह ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके बाद छात्रा आराध्या जैन ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन की इसी कड़ी में छात्रा परिधि ने 92 प्रतिशत और कविता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है। इस वर्ष विद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जहाँ इंटरमीडिएट के 16 और हाईस्कूल के 36 छात्र-छात्राओं ने ‘विशेष योग्यता’ के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय की कीर्ति को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर जिंटोऔर प्रधानाध्यापिका सिस्टर दीप्ति जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। उन्होंने इस सफलता का मुख्य श्रेय विद्यार्थियों के अटूट परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है। प्रधानाध्यापिका ने विशेष तौर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के निस्वार्थ सेवा भाव और कुशल शिक्षण पद्धति के कारण ही आज ज्योति विद्यालय सीमांत क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.