रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून पुलिस ने अमन स्वेडिया पर विभिन्न धाराओं में किया मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला …………….

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2025 11:02 अपराह्न
  • भारतीय न्याय संहिता 2023 के अनुसार 299, 351(2), 352, 352 (2) संगीन धाराओं में हुआ मुकदमा
  • अमन स्वेडिया के खिलाफ श्री दरबार साहिब माननीय न्यायालय में कर चुका है 25 करोड़ की मानहानी का दावा
  • अमन श्वेडिया पर देहरादून पुलिस की कड़ी कार्रवाई

देहरादून। श्री दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले व नशे का कारोबार करने वाले अमन स्वेडिया पर देहरादून पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने अमर श्वेडिया पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है। दून पुलिस ने अमन श्वेडिया के ठिकानों पर देर रात दबिश दी लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मातावाला बाग प्रकरण में अपने नशे का कारोबार बन्द होने से बौखलाया अमन स्वेडिया लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह से वह दोबारा मातावाला बाग अखाडे में कुश्ती व पहलवानी के नाम पर अपने अनैतिक कार्यों का कारोबार चला सके । माननीय न्यायालय के आदेश पर मातावाला बाग में बिना श्री दरबार साहिब के अनुमति पत्र (गेट पास) के रोक जारी है। माननीय न्यायालय ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को बहुत गम्भीरता से लिया है।

काबिलेगौर है कि जिला प्रशासन, देहरादून पुलिस व श्री दरबार साहिब प्रबन्धन के बीच दो माह पूर्व हुई बैठक वार्ता में यह निर्णय लिया गया था कि श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग स्थित अखाड़े और कुश्ती के लिए कोई अन्य जगह खोजी जाए। इसके लिए श्री दरबार साहिब ने मथुरावाला स्थित जगह नियत की। लेकिन पहलवानी का बहाना बनाने वाले अमन स्वेडिया को ऐसी जगह चाहिऐ जहां से वह अपने नशे के कारोबार को आसानी से चला सके। श्री दरबार साहिब व उसके पदाधिकारियों को दबाव में लाने के लिए अमन स्वेडिया व उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर अनाप-सनाप दुष्प्रचार शुरू कर दिया जिसको कि दून पुलिस ने बड़ी गम्भीरता से लेकर व जांच-पड़ताल करके अमन स्वेडिया के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता 2023 के अनुसार 299, 351(2), 352, 352 (2) संगीन धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) नम्बर 0208 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। समाज में धार्मिक उन्माद व अशान्ति फैलाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। जो व्यक्ति कानून तोड़ेगा उस पुर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है। उधर श्री दरबार साहिब प्रबन्धन पूर्व में अमन स्वेडिया के खिलाफ माननीय न्यायालय में 25 करोड़ की मानहानी का दावा पहले ही दर्ज करवा चुका है जिसपर कार्यवाही गतिमान है।

 बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। अर्थात् – अगर आप गलत काम करते हैं, तो आपको गलत परिणाम ही मिलेंगे। जैसी करनी वैसी भरनी। अर्थात – जैसा मनुष्य कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेवा भारती के बंसल फिजियोथेरेपी सेवा केंद्र का शुभारंभ, ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का संदेश, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र प्रताप ने किया उद्घाटन
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • ब्रह्मसैण में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, ट्रीटमेंट के लिए 25 लाख
  • टीएचडीसी टनल हादसा : मृतक परिवारों के मुआवजे में बढ़ोतरी के ठोस कदम
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • रियाली स्वायत्त सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित, सीमा बनी अध्यक्ष
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय बेस हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.