posted on : जुलाई 1, 2024 2:50 अपराह्न
कोटद्वार । यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत सोमवार को अपने सैकड़ो युवा साथियों, मातृशक्ति एवं अनेक कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत को मेयर पद के लिए अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, इस अवसर पर विजय रावत ने कहा कि वह विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर जनहित में सेवा का कार्य करते आ रहे हैं यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करती है तो वह अपने असंख्य सहयोगियों के साथ अवश्य ही विजय प्राप्त करेंगे और नगर हित के लिए पूर्णतः समर्पित रहेंगे ।



