शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2024 5:08 अपराह्न

यात्रा खुलने के 51 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

तीन लाख श्रद्धालु घोड़े- खच्चर, 40 हजार डंडी- कंडी, 58 हजार हेली से दर्शनों को पहुंचे श्री केदारनाथ धाम

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस वर्ष 2024 में बाबा के धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब ऐतिहासिक है। यात्रा शुरू होने के 51 दिनों में ही 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं। जबकि मानसून के दस्तक देने के बाद भी प्रतिदिन 6 हजार के करीब भक्त श्री केदारनाथ यात्रा पर पहुंच रहे हैं।

बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष 10 मई को शुरु हुई थी। पिछले वर्षों की अपेक्षा यात्रा देर से शुरू होने के बाद भी बाबा के दर्शनों को पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी है। पहले दिन से ही आस्था का सैलाब केदारपुरी में देखने को मिल रहा है। जहां पिछले वर्ष 25 अप्रैल को कपाट खुले एवं पहले दिन 18335 श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे, वहीं इस वर्ष 10 मई को कपाट खुलने के अवसर पर 29030 श्रद्धालु इसके साक्षी बने थे। पिछले वर्ष यात्रा जल्दी खुलने के बावजूद 51 वें दिन में 930432 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे जबकि इस वर्ष 29 जून को 51 वें दिन में यह आंकड़ा 10 लाख पार पहुंच चुका है।

केदारनाथ पहुंचे 10 लाख श्रद्धालुओं में से 308700 घोड़े- खच्चर, 17871 डंडी, 23671 कंडी जबकि 58,520 हेली सेवा से बाबा के दर्शनों को पहुंचे हैं। जी मैक्स के प्रबंधक खुशाल ने बताया कि 29 जून तक 308700 श्रद्धालु घोड़े- खच्चर पर बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं, जिससे घोड़े- खच्चर संचालकों को 81 करोड़ चार लाख की आमदनी हुई है जबकि सरकार को 04 करोड़ 63 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर अब तक 1200 घोड़े- खच्चरों को ब्लॉक किया गया है जिसमें से 190 वर्तमान में भी ब्लॉक हैं, जबकि 420 का चालान किया गया है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि यात्रा शुरू होने से अब तक 58,520 श्रद्धालु हेली सेवा से बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं, जिससे हेली कंपनियों ने 40 करोड़ 96 लाख 4000 रूपए का व्यवसाय किया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.