शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2024 6:23 अपराह्न
  • एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 28 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित
  • रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन
  • लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन
देहरादून। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के 100 से अधिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए अभ्यर्थी लिखित व साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 28 मई से आरम्भ हुई है व 31 मई तक चलेगी। यह जानकारी शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया के संयोजक सदस्यों ने दी। 
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में मिशन की शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। काबिलेगौर है कि एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की श्रृंखला में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा सबसे पहला स्थापित स्कूल है। भर्ती चयन प्रक्रिया में 1,200 से अधिक आवेदक प्रतिदिन लिखित व साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैै। चार दिनों तक चलने वाली प्रक्रिया में करीब 5,000 पांच हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। मंगलवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में सुबह 7:00 बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, चयन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत 80 नम्बरों की लिखित परीक्षा व 20 अंकों का साक्षात्कार है। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों का विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण व विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जा रहा है। परीक्षा के उत्कष्ट अभ्यर्थियों को वरीयता सूची के आधार पर साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बुलाया जा रहा है व चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
चयन प्रक्रिया की एक खास बात यह भी है कि आवेदकों की सुविधा को देखते हुए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबंधन ने लिखित परीक्षा के दिन ही मूल्यांकन, साक्षात्कार व परिणाम घोषित करने की व्यवस्था रखी हुई है। इस व्यवस्था के लिए आवेदकों ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड सहित उत्तर भारत से अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। चयन प्रक्रिया में मूल्यांकन व परिणम घोषित करने हेतु उत्तराखण्ड के ख्यातिप्राप्त विषय विशेषज्ञों व शिक्षाविदों का सहयोग लिया जा रहा है। परीक्षा आयोजन समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी चयन परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है तो वह पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रार्थना पत्र दे सकता है, परीक्षा मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति के सदस्यों की कमेटी ऐसे मामलों का ऑन कैमरा पुनर्मुल्यांकन करेगी. श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के संस्थान उत्तराखण्ड के युवाओं के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के स्वर्णिम अवसर प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.