शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए 07 दिनों में पहुंचे लगभग 02 लाख श्रद्धालु

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2024 9:41 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2024 कपाट खुलने के सातवें दिन केदारपुरी में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गयी है। गुरुवार शाम तक 1,83,677 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह शायद पहली दफा होगा जब पहले सात दिनों में इतनी बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शनों को यहां पहुंचे हैं। गुरुवार का दिन सुबह से ही यातायात को लेकर चुनौतीपूर्ण रहा। भारी संख्या में यात्री निजी एवं सार्वजानिक वाहनों से जनपद में पहुंचे।
यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव फाटा से लेकर सीतापुर एवं सोनप्रयाग तक कुछ स्थानों पर सिंगल लेन और बॉटल नेक होने के चलते यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल ने रोस्टर के हिसाब से बारी-बारी से दोनों तरफ से ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था बनाई है, लेकिन अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में कई श्रद्धालु यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे हैं। ऐसे में न केवल यातायात नियमों का पालन कर रहे यात्री परेशान हो रहे हैं बल्कि पूरी यात्रा प्रभावित हो रही है। अचानक पैदा हुई स्थिति को काबू में करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को फील्ड में उतारते हुए जाम की स्थिति पर काबू पाया। देर रात जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल के साथ स्वयं मौके पर पहुँचकर कुंड से सोनप्रयाग तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए बाधित यातायात को सुचारू करवाया।
इससे पहले पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल खुद मौके पर गुप्तकाशी, फाटा, शेरसी, बड़ासू से लेकर सोन प्रयाग के बीच यातायात सुचारू करने में जुटे रहे। यात्रियों ने पुलिस एवं प्रशासन के मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि जाम से जल्दी राहत मिलना बड़ी राहत की बात है। जाम से श्रद्धालुओं को निजात दिलाने के लिए इस वर्ष जनपद में 11 नई पार्किंग विकसित की गई हैं जहां 460 गाड़ियों की पार्किंग हो सकती है वहीं सीतापुर एवं सोनप्रयाग की बड़ी पार्किंग मिलाकर 1500 से अधिक वाहनों की पार्किंग यात्रा मार्ग पर मौजूद है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा अगस्त्यमुनि मैदान को भी बैकअप पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्य पार्किंग फुल होने पर बड़े वाहनों को अगस्त्यमुनि मैदान में पार्क कर यहां से शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ा जा रहा है।
वहीं सभी पार्किंग की क्षमता एवं जगह की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विकसित एक एप के जरिए लगातार अपडेट हो रही है। लेकिन यहां पर श्रद्धालुओं से भी अपेक्षा है कि यात्रा अपने निजी वाहनों से न करके शटल वाहनों के माध्यम से करें ताकि सीमित जगह पर यातायात का अतिरिक्त दबाव न बने।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरजी कर कांड में बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ IPS अधिकारी निलंबित
  • सोशल मीडिया की अफवाहों में न आएं श्रमिक, केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया – उप श्रमायुक्त विपिन कुमार
  • झबरेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान; चालक फरार
  • उत्तराखंड : अगले कुछ दिनों तक बदलेगा मौसम, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
  • मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड में हरियाणा की युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • NEET UG री-एग्जाम 21 जून को, दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
  • पौड़ी गढ़वाल : वित्तीय साक्षरता शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा पर किया जागरुक
  • बड़ी खबर : बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में महंगा हुआ ईंधन
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें लक्ष्य – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.