posted on : मई 15, 2024 4:58 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): चारधाम यात्रा पर अहमदाबाद गुजरात के आए श्रद्धालुओं का वाहन टैम्पो ट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 गंगोत्री धाम की ओर जाते हुये सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं, 08 लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।
तीर्थयात्रियों का विवरण
- विशाल परादिया (16)
- वैष्णवी परादिया (20)
- ध्रूति परादिया (13)
- विशाल कुमार व्यास (39)
- नेहा बेन व्यास (37)
- नमय कुमार व्यास (10)
- उषा बेन रावल (62)
- गीता बेन व्यास (59)
- अनिल बेन आचार्य (52)
- मनोज कुमार आचार्य (57)
- अनिल व्यास (64)
- दक्ष व्यास (55)
- – मीता जोशी (59)
- दीपक कुमार जोशी (58)
- अवनी जोशी (54)
- वशिष्टा जोशी (23)
- कमलेश देव (64)
- अरुणा बेन देव ( 61)



