शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य करें अधिकारी – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2024 12:18 पूर्वाह्न

जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें अधिकारी

पौड़ी : वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में बैठक ली। उन्होंने उपजिलाधिकारी, वन विभाग, राजस्व व खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाने के निर्देश दिये हैं। कहा कि जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करें। शुक्रवार को वनाग्नि रोकथाम की बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को प्रतिदिन वनाग्नि की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त होती है उस क्षेत्र में आग लगाने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना किसी अधिकारी या कंट्रोल रूम को देता है उनका नाम गोपनीय रखा जायेगा।
जिलाधिकारी ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए समस्त उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। कहा कि वनाग्नि घटनाओं पर निरंतर रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाये रखें। उन्होंने कहा कि वन विभाग, आपदा व पुलिस विभाग अपने-अपने कंट्रोल रूमों को सक्रिय रखें तथा आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को तत्काल उसकी सूचना दें। जिससे उस क्षेत्र में वनाग्नि घटनाओं को रोका जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को सख्त निर्देश दिये हैं कि ऐसे विद्यालय जिनका रास्ता जंगलों से होते हुए गुजरता है उन स्कूलों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन विद्यालयों के आस-पास आग लगने की सूचना मिलती है तो ऐसे विद्यालयों में अवकाश समय पर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के खंड स्तरीय अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में निरंतर निगरानी बनाने के निर्देश दिये हैं। वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को आग से बचाने के लिए विद्युत ट्रांसफार्मरों की सेफ्टी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने सभी थाना व अन्य अधिकारियों को वनाग्नि घटनाओं के प्रति सक्रिय रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों की जिम्मेदारी गांव के आस-पास आग लगने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देना होगा। इसके अलावा उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस डीसीआर, आपदा कंट्रोल रूम व वन विभाग के कंट्रोल में तैनात कार्मिक समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नम्बर 18001804141 पर शिकायत कर सकते हैं, शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी, डीएफओ गढ़वाल स्वन्पिल अनिरूद्व, डीएफओ सिविल एवं सोयम प्रदीप कुमार धोलाकंड़ी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, चौबट्टाखाल अनिल चिन्याल, एसीएमओ डॉ. पारूल सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.