शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईएचएमएस ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए 35 शिक्षकों को किया सम्‍मानित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2024 3:22 अपराह्न
 
कोटद्वार। इंस्‍टीट्यूट ऑफ हॉस्‍पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज की ओर से शिक्षक सम्‍मान समारोह – 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए 35 शिक्षकों को बतौर मुख्‍य अतिथि पद्मभूषण, पद्मश्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने सम्‍मानित किया।
गुरुवार शाम को बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित आईएचएमएस कालेज के सभागार में आयोजित सम्‍मान समारोह का बतौर मुख्‍य अतिथि डॉ अनिल प्रकाश जोशी, संस्‍थान के एमडी बीएस नेगी, ईडी अजयराज नेगी, डायरेक्‍टर एडमिन ले. कर्नल बीएस गुसाईं ने दीप प्रज्‍जवलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद संस्‍थान के एमडी बीएस नेगी ने डॉ अनिल प्रकाश जोशी को सम्‍मानित किया। कालेज की एसिस्‍टेंट प्रोफेसर सपना रौथाण ने डॉ अनिल प्रकाश जोशी का जीवन परिचय देकर मौजूद दर्शकों को उनके व्‍यक्तित्‍व से रुबरु कराया। वहीं मैनेजमेंट के विभागाध्‍यक्ष डॉ अश्वनि शर्मा ने दर्शकों को आईएचएमएस कालेज की सफलता यात्रा की जानकारी दी। अपने संबोधन में डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि गुरु और शिष्‍य की परंपरा अब विलुप्‍त होने कगार पर है।
उन्‍होंने शिक्षकों को समाज का आईना बताते हुए गुरु- शिष्‍य परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए छह प्रधानाचार्यों और विभिन्‍न सरकारी- गैर सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा दे रहे 29 शिक्षकों को प्रशस्‍तिपत्र और स्‍मृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर संस्‍थान के डायरेक्‍टर एडमिन डॉ सुनील कुमार, पीआरओ नरेश थपलियाल, एडमिशन इंचार्ज विजय पंत, मोनिका वेदवाल, अजय रावत, फरहद जहां समेत संस्‍थान के सभी प्राध्‍यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.