शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेशनल पैराग्लाईडिंग एक्यूरेसी चौंपियनशिप 2024 का हर्षाेल्लास के साथ हुआ समापन, हिमाचल प्रदेश के सुशांत ठाकुर ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2024 2:54 अपराह्न

’’प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के 10 प्रशिक्षु पायलटों के साथ ही सबसे कम उम्र 13 साल के ओम टाकवे द्वारा भी किया गया प्रतिभाग।‘‘

टिहरी : उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में 22 अप्रैल से आयोजित चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाईडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता 2024 का गुरुवार को लैण्डिंग प्वाईंट कोटी कॉलोनी, नई टिहरी में समापन हो गया है। प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न स्थानों से आए 72 पायलटों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक पायलट द्वारा टेक ऑफ प्वाईंट कुठ्ठा से लैण्डिंग प्वाईंट कोटी कालोनी के बीच 05-05 राउण्ड की फ्लाइंग प्रतियोगिता की गयी। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 01-01 राउण्ड, दूसरे एवं तीसरे दिन 02-02 राउण्ड किये गये। अन्तिम दिवस आज गुरूवार को महाराष्ट्र की पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शीतल महाजन द्वारा रोमांचकारी स्काई ड्राइविंग की गई, जबकि हरियाणा के रूद्रा सोलंकी द्वारा पैरा जम्प किया गया।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सुशांत ठाकुर ने 05 राउण्ड में कुल 30 अंक लेकर प्रथम स्थान, अक्षय कुमार ने 38 अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा नरेश कुमार ने 142 लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता को 01 लाख, द्वितीय विजेता को 75 हजार तथा तृतीय विजेता को 50 हजार की धनराशि का चैक, स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य पायलटों एवं वॉलिटिंयर को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा द्वारा विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। उन्होंने प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके बेहत्तर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा माह अक्टूबर 2023 से टिहरी में उत्तराखण्ड के लगभग 150 युवाओं को पैराग्लाईडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के 10 प्रशिक्षु पायलटों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, इन प्रशिक्षु पायलटों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इनमें सूरज चौधरी, राखी मनवाल, रेनू, कपिल नौटियाल, हिमांशु धोकटी, हिमांशु कपकोटी, अमित रावत, विपिन, प्रिंयका धामी, तनुजा, इशिका, ज्योति एवं ओम टाकवे शामिल हैं।
इस मौके पर अपर मुख्य कार्याधिकारी (साहसिक विंग) यूटीडीबी कर्नल कर्नल अश्विनी पुण्डीर, डिप्टी कमांडर आईटीबीपी आशुतोष, डीटीडीओ एस.एस. राणा, सहासिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, प्रतियोगिता इवेंट मीट डारेक्टर तानाजी टाकवे, इवेंट डारेक्टर बी.एस. कपकोटी, इवेंट मैनेजर मनोज जोशी, चीफ जज राजू राय, फ्लाइट डारेक्टर विक्की ठाकुर, टैक्निकल डारेक्टर फेंकलिन एंथोनी, सेफ्टी डारेक्टर सचिन जादव, टारगेट जज शैलेश गावने, टैक ऑफ मार्शल, हरिश उण्डे व दत्ता केदारी, स्कोरर पंकज एवं प्रवीर सिन्दे, पैराग्लाइडर्स, वॉलिंटियर्स, मीडिया बन्धु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.