सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का कोटी कॉलोनी, नई टिहरी में हुआ आगाज

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2024 2:27 अपराह्न
टिहरी : चार दिवसीय चैंपियनशिप का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने औपचारिक घोषणा कर किया शुभारम्भ। जिलाधिकारी ने चैंपियनशिप के शुभारम्भ की घोषणा कर आयोजक टीम, जज एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से टिहरी झील को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु भारत के लगभग 15 राज्यों के 105 प्रतिभागियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया है। जनपद में एंडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त स्थान होने के चलते यहां पर्यटन एवं रोजगार की अपार सम्भावनाएं है, इस दिशा में और अच्छे प्रयास किये जायेंगें। विगत माह नवम्बर, 2023 में जनपद टिहरी में एक्रो पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल आयोजित किया गया जिसमें टेक ऑफ प्वांईट प्रतापनगर तथा लेंडिंग प्वाईंट कोटी कॉलोनी रहा, जिसमें पैराग्लाइडिंग के अच्छे रूझान आने के चलते यूटीडीए, टीएचडीसी और जिला प्रशासन के माध्यम से एक्यूरेसी चैंपियनशिप करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कर्नाटक, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखण्ड से 72 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें 08 महिलाएं भी शामिल हैं।
अपर मुख्य कार्याधिकारी (साहसिक विंग) यूटीडीए कर्नल अश्विनी पुण्डीर ने बताया कि नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का आयोजन मंत्रा के सहयोग से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 25 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जायेगी, जिसमें टेक ऑफ प्वांईट कुठ्ठा तथा लेंडिंग प्वाईंट कोटी कॉलोनी है। प्रतियोगिता में पहली बार उत्तराखंड के स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है। उत्तराखंड के स्थानीय बच्चों को एक साल से टिहरी में पैराग्लाइडिंग के ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं, जिसमें पैराग्लाइडिंग के पी-1, पी-2, पी-3, पी-4 की ट्रेनिंग करवाई गई। बताया कि एडवेंचर स्पोट्स में वाटर स्पोर्ट्स पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस.एस. राणा ने बताया कि पैराग्लाइडरों द्वारा 05-05 राउण्ड किये जायेेंगे तथा अंतिम दिवस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता हेतु 01 लाख, द्वितीय विजेता को 75 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार का प्राइज मनी दिया जायेगा। इस मौके पर अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एल.पी. जोशी, प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी कर्नल अंशुमान भदौरिया, सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, मंत्रा से ताना जी ताकवे, प्रतियोगिता के चीफ जज सिक्किम से राजू राय, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित महाराष्ट्र से शीतल महाजन, सहासिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, पर्यटन से मनोज जोशी, पैराग्लाइडर, मीडिया बन्धु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.