शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी चुनाव ड्यूटी में पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस के ब्रेक फेल, ड्राईवर की सुझबुझ से टला बड़ा हादसा, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2024 4:25 अपराह्न

कोटद्वार : पौड़ी में चुनाव ड्यूटी के लिए 37 होमगार्ड्स के जवानों को लेकर पौड़ी जा रही जीएमओयू की बस का भदालीखाल के पास पहुंचते ही अचानक ब्रेक फेल हो गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते बस पहाड़ी पर टकरा दी। दुर्घटना में पांच जवानों को चोट आई है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो होमगार्ड के जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। जबकि अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इस मामले में दुगड्डा चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि सोमवार सुबह 37 होमगार्ड्स के जवानों को लेकर जीएमओयू की बस चुनाव ड्यूटी में पौड़ी जा रही थी। सुबह 11 बजे के करीब जैसे ही बस भदालीखाल के पास पहुंची, बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस का पिछला हिस्सा पहाड़ी पर टकरा दिया, जिससे बस खाई में जाने से बच गई। दुर्घटना में यूपी होमगार्ड के पांच जवान घायल हो गए। सूचना पर दुगड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल कृष्ण कुमार (55) और रामकुमार (55) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। कृष्ण कुमार के दांये पैर और राम कुमार के सिर पर चोट आई हैं। घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि वह यूपी के शाहजहांपुर से चुनाव ड्यूटी के लिए यहां आए हुए हैं। पुलिस ने अन्य जवानों को दूसरे वाहन से पौड़ी के लिए रवाना किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.