गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2024 11:24 अपराह्न

कोटद्वार। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर झंडीचौड़ उत्तरी स्थित अंबेडकर पार्क में क्षेत्र वासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं, महिलाओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिसमें सभी बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने विचारों को रख विचार गोष्ठी की। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस गीता सिंह ने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने छुआ छूत व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। बाबा साहेब एक गरीब परिवार से तालुक रखते थे। बचपन से ही उनको बहुत संघर्ष करना पड़ा। यही वजह थी कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया और महिलाओं को सशक्त बनाया।

प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस गीता सिंह ने कहा कि भारतीय समाज के लिए बाबासाहेब के सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से एक हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं के कानूनी अधिकारों की पहल थी। बाबा साहब सिर्फ वर्ग विशेष के नेता न होकर पूरे हिन्दू समाज के प्रति हितकारी कदम उठाने की वकालत करते हैं। उन्होंने पूरे जीवन काल में ना सिर्फ वंचितों बल्कि समाज के हर तबके विशेषकर महिलाओं के कल्याण की बात कही। संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में बाबासाहेब ने संविधान सभा में समान नागरिक संहिता के माध्यम से न केवल हिंदू महिलाओं बल्कि सभी वर्ग, पंथ और धर्म की महिलाओं के लिए समान अधिकार प्रदान करने की कल्पना की थी।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये और समाज को एवं युवाओं को एक नई सोच संविधान के अनुसार अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया एवं महिलाओं को हिंदू कोड बिल द्वारा उनका जो विकास हुआ, उसे पढ़ने की और बाबा साहब के संविधान और इतिहास के बारे में पढ़ने और पढ़ाने की, समाज को जागृत करने की विचारधारा को समाज में प्रचार प्रसार करने की संविधान के प्रति संवैधानिक तरीके से जीवन शैली जीने की विचार गोष्ठी की गई। आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए अपने वोट के अधिकार को मतदान केंद्र में जाकर सही व्यक्ति को चुनने की, अपने वोट का सही उपयोग करने को कहा गया। सैकड़ों लोगों ने बाबासाहेब अमर रहे के नारों से उद्घोष किया गया।

इस अवसर पर सतीश औडवाल, भारत मुक्ति मोर्चा, निवर्तमान पार्षद अमित नेगी, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष आलम सिंह, मनोज सिंह मीडिया प्रभारी एवं युवा कार्यकर्ता भारतीय विद्यार्थी मोर्चा बेरोजगार मोर्चा के जिला संयोजक प्रशांत चौधरी, युवा विद्यार्थी शिवम, किरण शाह एवं NSUI जिलाध्यक्ष शिवम भूषण शाह, अमित नेगी सुनील कुमार, आलम सिंह, देव सिंह, गोविन्द सिंह कुरील लक्ष्मी देवी, जयावती देवी, सीमा देवी, कुंती देवी, प्रशांत चौधरी, मनोज सिंह, मीनाक्षी देवी, लीलावती देवी सहित युवा, बच्चे एवं महिलायें उपस्थित रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.