बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मॉस्को में आतंकी हमला, 40 की मौत और 100 से ज्यादा घायल, म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान फायरिंग, ग्रेनेड भी फेंके

शेयर करें !
posted on : मार्च 23, 2024 2:35 अपराह्न

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात आतंकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हमले के समय स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 9.32 बजे म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था। अधिकारियों के मुताबिक कॉन्सर्ट के बीच तीन से चार हमलावर घुस आए और स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें दर्जनों लोग मारे गए। इसके बाद कई धमाके हुए। इससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया और आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्वॉट टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

स्वॉट टीम हॉल से लोगों को निकालने में जुटी थी। मौके से 100 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि बंधकों को लेकर स्थिति साफ नहीं है, इस कारण सुरक्षा बलों ने कॉन्सर्ट हॉल में प्रवेश नहीं किया है। घटना के बाद रूसी पुलिस और एलीट कमांडो यूनिट पहुंच गई है। हमले के कारण सिटी हॉल में लगी आग को हेलिकॉप्टर की मदद से बुझाया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेंदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।

भागते लोगों पर बरसाईं गोलियां

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमले के बाद लोग भागते दिखाई दे रहे है। इस दौरान आतंकी भागते हुए लोगों पर भी गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस फायरिंग में भी कई बुजुर्ग और बच्चों की मौत हो गई।

मिलिट्री ड्रेस में घुसे हमलावर

लोगों ने बताया कि हमलावरों ने मिलिट्री ड्रेस पहन रखी थी, इस कारण किसी को उन पर शक नहीं हुआ। हमलावरों ने फायरिंग के बाद लोगों पर ग्रेनेड भी फेंका, जिससे आग लग गई।

अमरीका ने दो सप्ताह पहले किया था आगाह

मास्को में अमरीकी दूतावास ने दो सप्ताह पहले आगाह किया था कि रूसी राजधानी में आतंकी हमला हो सकता है। चेतावनी में खास तौर पर कंसर्ट जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह देते हुए अमरीकी नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा गया था।

रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया आतंकी हमला

रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जख़ारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंध होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
  • हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल
  • रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.