बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री ने हर दियारा क्षेत्र तक बिजली की रोशनी पहुंचाने का किया कार्य : प्रो. रणबीर नंदन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2021 7:25 अपराह्न
दियारा क्षेत्र के समेकित विकास के लिए नीतीश सरकार तत्पर, राहत-बचाव में लगी सरकार 
विजय शंकर

पटना : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधान पार्षद व प्रवक्ता प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि दियारा क्षेत्र की राजनीति करने वालों ने कभी भी इन इलाकों पर ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही नदियों की धार के बीच में बसे लोगों तक विकास की धारा पहुंचाने का कार्य किया है। बाढ़ जैसी प्राकृतिक विपदा से जूझने के लिए सरकार के स्तर से लगातार प्रभावित इलाकों में इंतजाम बेहतर किए जा रहे हैं। 16 साल पहले के दियारा पर गौर करें तो कच्ची सड़कें और अंधेरा ही उनके भाग्य में था। मुख्यमंत्री ने हर दियारा क्षेत्र तक बिजली की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया।

प्रो. नंदन ने कहा कि दियारा क्षेत्र के लोगों की सबसे बड़ी समस्या कनेक्टिविटी की होती है। इसके लिए दियारा क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पिछले 16 साल में दियारा का कोई कोई गांव संपर्क सूत्र से छूटा नहीं है। दियारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को कनेक्टिविटी प्राॅब्लम दूर करने पर जोर दिया है। दियारा क्षेत्र में बने गांवों को एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए लगातार काम किया गया है। गंगा नदी में दियारा कनेक्टिविटी को बनाने पर जोर दिया गया है। पटना सिटी से राघोपुर दियारा और बख्तियारपुर के काला दियारा को पुल कनेक्टिविटी की योजना पर काम चल रहा है।

प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि प्रदेश के दियारा क्षेत्र के समेकित विकास के लिए पहली बार माननीय मुख्यमंत्री के स्तर से बजटीय प्रावधान किया गया। प्रदेश के 30 जिलों में बहने वाली नदियों में दियारा क्षेत्र बना हुआ है। इन क्षेत्रों को विकास की गति से जोड़ने के लिए वर्ष 2018-19 में मुख्ख्यमंत्री के स्तर पर दियारा क्षेत्र विकास योजना बनाई गई। इसके तहत 1243.72 करोड़ की योजना के क्रियान्वयन को स्वीकृति दी गई। योजनाओं पर लगातार काम चल रहा है। इस क्षेत्र के लोगों के आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इन इलाकों में उपजने वाली सब्जियों व फसलों की उन्नत नस्ल के बीजों की उपलब्धता कराई जा रही है। परवल, मक्का, मटर आदि के फसल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रो. नंदन ने कहा कि इसका फायदा भी दियारा के किसान उठा रहे हैं। उनके लिए अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं। नदी के बीच में बने टापू वाले गांवों को जलस्तर बढ़ने से खतरा होता है, इसको ध्यान में रखते हुए पक्के मकान के निर्माण पर जोर दिया गया है। दियारा के पंचायतों तक आवास योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। दियारा क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा के लिए 100 फीट की बोरिंग कराने पर पीवीसी पाइप की लागत का 50 फीसदी या अधिकतम 9 हजार रुपए सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है। इससे दियारा के लोगों को बेहतर जीवन स्तर बनाने में मदद मिलेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.