मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब किसानों को समय पर मिलेंगे खाद, बीज और पौध; उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने किया कैलेंडर जारी

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2024 1:19 अपराह्न
 
देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग द्वारा तैयार विभिन्न औद्यानिक निवेशों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति के लिए कैलेंडर का अनावरण किया। ज्ञात हो कि विगत माह हुई कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को वार्षिक कार्य कैलेंडर को जारी करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में आज उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैलेंडर का अनावरण किया।
उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके कुशल निर्देश नेतृत्व में भारतवर्ष के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य में भी औद्यानिकी को बढ़ावा देते हुए कृषकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा राज्य में मुख्यमंत्री के मार्ग निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य में औद्यानिक का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत देय राजसहायता की धनराशि में भी वृद्धि की जा रही है।
उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस वार्षिक कार्य समय सारिणी (वार्षिक कार्य कैलेंडर) के अनावरण उपरान्त क्रियान्वयन से कृषकों को समयान्तर्गत उच्च गुणवत्तायुक्त निवेशों की आपूर्ति की जा सकेगी। जिससे प्रदेश में औद्यानिकी के विकास के साथ-साथ कृषकों की आय में गुणात्मक वृद्धि में भी सहयोग प्राप्त होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बीज किसानों की आत्मा होती है, किसानों को पौध, बीज, प्रेस्टीसाइज इत्यादि समय पर उपलब्ध हो इसके लिए यह वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। निश्चित तौर पर इससे किसानों को बीज, पौध, खाद, दवाइयां इत्यादि समय पर उपलब्ध होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के ब्लॉक स्तर तक कैलेंडर को होल्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को कैलेंडर के अनुरूप कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। 
उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न केन्द्रपोषित, राज्य सैक्टर एवं जिला सैक्टर की योजनाओं के अन्तर्गत औद्यानिक फसलों के विकास के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। इन योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों को समयान्तर्गत उच्च गुणवत्तायुक्त निवेशों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वार्षिक कार्य समय सारिणी (वार्षिक कार्य कैलेंडर) का अनावरण किया जा रहा है, जिसके मुख्य आकर्षण निम्न प्रकार है। निविदा द्वारा औद्यानिक निवेशों की पर्वतीय क्षेत्रों एवं मैदानी क्षेत्रों में व्यवस्था हेतु कैलेण्डर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के संस्थाओं/राज्य कृषि/औद्यानिक विश्वविद्यालयों से बीज एवं रोपण सामग्री आपूर्ति हेतु कैलेण्डर। विभागीय पौधालयों से बीज एवं रोपण सामग्री की आपूर्ति हेतु कैलेण्डर। विदेशों से आयात की जाने वाली रोपण सामग्री हेतु अधिप्राप्ति कैलेण्डर। इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान दीप्ति, कृषि निदेशक केसी पाठक सहित कई लोग उपस्थित।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.